फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

फिर कंपाएगा मौसम, पहाड़ों पर बर्फबारी तो मैदानों में बारिश के आसार

Sun, 15 Jan 2017 11:55 PM IST
ब्यूरो/ अमर उजाला, देहरादून
विज्ञापन
बर्फबारी - फोटो : AmarUjala
विज्ञापन
सोमवार को प्रदेश के मैदानी क्षेत्रों में बारिश और पहाड़ी इलाकों में बर्फबारी हो सकती है। दो हजार मीटर से अधिक ऊंचाई वाले ज्यादातर क्षेत्रों में बर्फबारी का अनुमान है। इसके चलते प्रदेश में ठंड बढ़ने की संभावना है।
विज्ञापन


रविवार को राजधानी देहरादून समेत आसपास के क्षेत्रों में मौसम साफ रहा। हालांकि कुछ देर के लिए हल्के बादल भी छाए रहे। सुबह और शाम मौसम में ठंडक बढ़ गई है, जिसके चलते लोगों को परेशानी झेलनी पड़ रही है।

मौसम विभाग से जारी बुलेटिन के अनुसार, सोमवार को प्रदेश के अधिकांश क्षेत्रों में बादल छाए रहेंगे। चमोली, पिथौरागढ़, बागेश्वर, अल्मोड़ा, रुद्रप्रयाग, टिहरी और चमोली के ऊंचाई वाले स्थानों पर बर्फ गिरेगी। ज्यादातर क्षेत्रों में दिन में कई दौर की बारिश का भी अनुमान है।
विज्ञापन


वहीं मैदानी और निचले इलाकों में बारिश होने की संभावना है। विभाग के अनुसार तापमान में गिरावट आने की संभावना है। जिसके चलते अगले कुछ दिनों में ठंड और गलन भी बढ़ जाएगी।  
विज्ञापन

खराब मौसम को देखते हुए स्कूलों में अवकाश

snowfall
मौसम विभाग की ओर से जारी बारिश और बर्फबारी की चेतावनी को देखते हुए उत्तरकाशी और टिहरी जिले के स्कूलों में दो दिन और पौड़ी जिले में एक दिन का अवकाश घोषित कर दिया गया है।

उत्तरकाशी के जिलाधिकारी आशीष कुमार श्रीवास्तव ने बताया कि जिले में ठंड का प्रकोप बढ़ गया है। मौसम विभाग ने अगले दो दिनों में बर्फबारी व बारिश की आशंका जताई है, लिहाजा जिले में सभी सरकारी व गैर सरकारी प्राथमिक विद्यालयों में 16  व 17 जनवरी को अवकाश घोषित किया गया है।

टिहरी के डीएम इंदुधर बौड़ाई ने खराब मौसम को देखते हुए 16 और 17 जनवरी को जिले में प्राथमिक से लेकर इंटरमीडिएट तक के सभी सरकारी और गैर सरकारी स्कूलों में अवकाश की घोषणा की है। पौड़ी जिले के मुख्य शिक्षा अधिकारी मदन सिंह रावत ने बताया कि जिले में 16 जनवरी को प्राथमिक से लेकर इंटरमीडिएट तक के सभी स्कूल बंद रहेंगे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें