कांग्रेस के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष राहुल गांधी सोमवार सुबह 11.45 बजे जौलीग्रांट हवाई अड्डे पहुंचेंगे। यहां से वे गुमानीवाला डीएसबी पब्लिक स्कूल जाएंगे, जहां कार्यकर्ता सम्मेलन में हिस्सा लेंगे।
पुलिस के आलाधिकारियों और मुख्यमंत्री हरीश रावत ने रविवार को कार्यक्रम स्थल पर पहुंचकर व्यवस्थाओं का जायजा लिया। पुलिस ने जौलीग्रांट हवाई अड्डे से डीएसबी स्कूल मैदान तक रिहर्सल भी किया।
कांग्रेस उपाध्यक्ष राहुल गांधी जेट फ्लाइट से जौलीग्रांट हवाई अड्डे पर उतरेंगे और यहां से सीधे कार से गुमानीवाला डीएसबी स्कूल सम्मेलन स्थल पर पहुंचेंगे।