फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

उत्तराखंड छोटा राज्य, लेकिन देश्ा की सुरक्षा में बड़ा योगदान

Wed, 30 Apr 2014 08:46 AM IST
विनय बहुगुणा / अमर उजाला, गौचर
विज्ञापन
विज्ञापन
कांग्रेस के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष राहुल गांधी मंगलवार को उत्तराखंड के गौचर पहुंचे। जहां उन्होंने गौचर की जनता को संबोधित करते हुए कहा कि उत्तराखंड से हमारा पुराना रिश्ता है।
विज्ञापन


राहुल गांधी ने कहा कि भारत को आजादी दिलाने के लिए पं. जवाहर लाला नेहरू यहां तीन बार जेल गए। मेरे पिता और मैंने यहां रहकर पढ़ाई की है। पिछले 60 सालों में उत्तराखंड ने धीरे-धीरे विकास किया है।

अपनी उपलब्धियां गिनाते हुए उन्होंने कहा कि कांग्रेस ने दस सालों में देश के लगभग 15 करोड़ गरीबों का जीवन सुधारा है। कांग्रेस का प्रयास है कि जनता का पैसा जनता को मिले।
विज्ञापन


इसके साथ ही उन्होंने कहा कि उत्तराखंड राज्य छोटा है, लेकिन देश की सुरक्षा में उसका बड़ा योगदान है। अपने संबोधन में उन्होंने जनता से कांग्रेस को जिताने की अपील की। गौचर में राहुल गांधी को सुनने के लिए काफी कम संख्या में लोग पहुंचे।

इस दौरान मंच पर उनके साथ उत्तराखंड के मुख्यमंत्री हरीश रावत, यशपाल आर्य, प्रदेश प्रभारी संजय कपूर और राजीव शुक्ला सहित कांग्रेस के कई नेता मौजूद हैं।

उत्तराखंड में राहुल की तीन रैलियां

उत्तराखंड की पांचों संसदीय सीटों के लिए सात मई को मतदान है। इससे पहले अब सभी स्टार प्रचारक प्रदेश की ओर रुख करने लगे हैं।

पढ़ें, उत्तराखंड के चुनावी दंगल में दिल्ली से पहुंचा कालाधन!

कांग्रेस की ओर से राहुल गांधी मंगलवार को मोर्चा संभालने पहुंचे हैं। राहुल गांधी की मंगलवार को गौचर (चमोली), अल्मोड़ा और काशीपुर में जनसभा होगी।

कांग्रेस पार्टी के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष राहुल गांधी के गौचर आगमन पर प्रशासन ने कड़े सुरक्षा इंतजाम किए हैं। पुलिस और पीएससी के करीब 350 जवान यहां तैनात किए गए हैं।

पढ़ें, होटल में ले जाकर नाबालिग बेटी को बनाया हवस का ‌शिकार

एसपीजी की टीम ने डिटेक्टर मशीनों और डाग स्क्वाड के साथ मैदान के चप्पे-चप्पे की सुरक्षा पर नजर रखे हैं।

हेलीकॉप्टर की ट्रायल लैंडिंग हुई

चमोली के एसपी सुनील कुमार मीणा ने बताया कि सुरक्षा व्यवस्था में 250 पुलिस के जवान, दो प्लाटून पीएससी, तीन एडिशनल एसपी, चार सीईओ और छह इंस्पेक्टर सहित अन्य अधिकारी और जवान तैनात हैं।

पढ़ें, चुनावी दंगल में मोदी की सुरक्षा करेगी गुजराती टीम

दोपहर करीब पौने एक बजे गौचर हवाई पट्टी पर हेलीकॉप्टर की ट्रायल लैंडिंग भी की गई। हेलीकॉप्टर से ही राहुल यहां पहुंचेंगे।

कुछ देर के लिए सील होगा तीन किमी क्षेत्र
सीओ जगदीश चंद्र यादव ने बताया कि राहुल गांधी के हेलीकाप्टर के हवाई पट्टी में लैंड करने और वहां से मैदान में पहुंचने तक गौचर डाट पुलिया से लेकर पनाई सेरा तक दोतरफा यातायात लगभग 15 मिनट के लिए रोक दिया जाएगा।

राहुल के मैदान में पहुंचने पर यातायात को खोल दिया जाएगा।

अंतिम समय में फाइनल हुई रैली

कर्णप्रयाग के विधायक डॉ. अनसूया प्रसाद मैखुरी का कहते हैं कि ‘राहुल गांधी जी का कार्यक्रम अंतिम समय में फाइनल होने के कारण तैयारियों के लिए समय नहीं मिल पाया है।

पढ़ें, इन मुख्यमंत्रियों को है बस मोदी लहर की आस

मैं स्वयं अपने स्तर से कार्यकर्ताओं के साथ तीन दिनों से दिन-रात एक कर तैयारियों में जुटे हैं। उम्मीद है कि करीब 40 हजार से अधिक लोग कांग्रेस के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष को सुनने के लिए गौचर पहुंचेंगे।

कांग्रेस जिलाध्यक्ष हरि सिंह रावत का कहना था कि कर्णप्रयाग और पोखरी ब्लाक को छोड़कर अन्य ब्लाकों से कम से कम 500-500 लोगों के रैली में पहुंचने की उम्मीद है।
विज्ञापन

राहुल अल्मोड़ा और काशीपुर में करेंगे रैली

कांग्रेस उपाध्यक्ष राहुल गांधी मंगलवार को अल्मोड़ा में पार्टी प्रत्याशी प्रदीप टम्टा तथा काशीपुर में नैनीताल सीट के प्रत्याशी और सांसद केसी सिंह बाबा के पक्ष में जनसभा करेंगे।

पढ़ें, देहरादून में बाबा रामदेव पर दर्ज हुआ मुकदमा

सुरक्षा की दृष्टि से बाहरी क्षेत्रों से भी पुलिस बल अल्मोड़ा पहुंच गया है।

राहुल गांधी का हेलीकॉप्टर अल्मोड़ा में सेना के मैदान में उतरेगा। यहां से वह कार से मुख्य डाकघर तक आएंगे और करीब 100 मीटर पैदल चलकर सभास्थल पहुंचेंगे।

पढ़ें, आठ रुपए के रिन के साथ पाइए सीएम ‌बिल्‍कुल फ्री

जीआईसी मैदान में 12:30 बजे राहुल जनसभा को संबोधित करेंगे। इधर, राहुल अपराह्न तीन बजे काशीपुर पहुंचेंगे और रामलीला मैदान में कांग्रेस प्रत्याशी बाबा के समर्थन में जनसभा को संबोधित करेंगे।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें