इन खिलाड़ियों को नेशनल व इंटरनेशनल स्तर के कोच ट्रेनिंग देंगे। इस महत्वाकांक्षी प्रोग्राम को पहचान दिलाने के लिए सीएयू ने राहुल द्रविड़ से लॉन्चिंग कराने का निर्णय भी लिया है। बैठक में सीएयू के सीईओ अमृत माथुर, सह सचिव अवनीश वर्मा, पृथ्वी सिंह नेगी, दीपक मेहरा, निष्ठा फरासी व कई अन्य उपस्थित रहे।
खिलाड़ियों की हर जानकारी रखेगी सीएयू
बैठक में खिलाड़ियों के डेटा का एनालिसिस करने के लिए कंपनी हायर करने पर भी मुहर लगी। यह कंपनी सीएयू के हर कैटेगरी के खिलाड़ियों का डेटा कलेक्ट करेगी। इससे सीएयू के पास हर खिलाड़ी की छोटी से बड़ी जानकारी उपलब्ध हो सकेगी। इसके अलावा मैक्स हॉस्पिटल से टाई उप-प्रक्रिया व एपेक्स काउंसिल की बैठक 14 दिसंबर को करने पर भी फैसला हुआ।