फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मां के साथ अपने स्कूल पहुंचे राहुल गांधी

Sat, 19 Oct 2013 06:23 PM IST
अमर उजाला, देहरादून
विज्ञापन
विज्ञापन
कांग्रेस के युवराज राहुल गांधी अपनी मां को कितना मानते हैं इसकी मिसाल तो आए दिन मिलती रहती है। यही नहीं राहुल अपनी मां के साथ ज्यादा वक्त भी बिताते हैं। शुक्रवार को राहुल अपनी मां सोनिया के साथ देहरादून अपने पुराने स्कूल पहुंचे।
विज्ञापन


राहुल गांधी देहरादून के 'दून स्कूल' में जयपुर हाउस के स्थापना दिवस कार्यक्रम में हिस्सा लेने अपनी मां सोनिया गांधी के साथ पहुंचे। इसी स्कूल में राहुल के भांजे भी पढ़ रहे हैं।

प्रियंका के बेटे से मिले
बता दें कि राहुल गांधी की स्कूलिंग दून स्कूल में हुई है। दून स्कूल पहुंचकर सोनिया और राहुल गांधी प्रियंका के बेटे से मिले। इस दौरान प्रियंका गांधी भी उनके साथ थीं। प्रियंका पिछले तीन दिन से देहरादून में ही हैं।
विज्ञापन


राजभवन स्थित गेस्ट हाउस में रुके
सोनिया और राहुल दोपहर लगभग 1:30 बजे अपने चार्टर प्लेन से राजधानी पहुंचे। इस दौरान राज्यपाल डा. अजीज कुरैशी ने जौलीग्रांट एयरपोर्ट पर पुष्प गुच्छ देकर दोनों को स्वागत किया। उस वक्त राज्यपाल दिल्ली लौटे थे। बताया गया कि सोनिया और राहुल राजभवन स्थित गेस्ट हाउस में रुके हैं।

विजेता की मिली बाइक
शुक्रवार को दून स्कूल में प्रतियोगिता आयोजित की गई। इसमें छात्रों से प्रश्न पूछे गए। राहुल गांधी एक कार्यक्रम में शिरकत करने के लिए दून स्कूल पहुंचे। प्रतियोगिता में जीते दून स्कूल के छात्र को हार्ले डेविडसन बाइक दी गई।
विज्ञापन


फेसबुक पर राय देने के लिए क्लिक करें...
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें