राफ्टिंग शुरू होने से राफ्टिंग व्यवसायियों के चेहरे खिले नजर आए। बीती 12 सितंबर को पितृ पक्ष से पहले राफ्टिंग के सकुशल संचालन को गंगा को दुग्धाभिषेक भी किया गया था।
रोटेशन समिति के अध्यक्ष दिनेश भट्ट और महासचिव हुकुम रावत ने बताया कि बीती एक सितंबर से 15 सितंबर तक तीन बार पर्यटन विभाग की तकनीकी टीम ने गंगा के जलस्तर की रेकी की।
इसमें आईटीबीपी, सिंचाई विभाग, वन विभाग, पर्यटन विभाग और रोटेशन की तकनीकी टीम शामिल रही। गंगा के जलस्तर को देखते हुए फिलहाल ब्रह्मपुरी से राफ्टिंग का संचालन किया जा रहा है।