फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ऋषिकेश: राफ्टिंग कंपनियों के परमिटों के नवीनीकरण शुरू, गाइडों के लिए वाटर स्पोर्ट्स कोर्स अनिवार्य

Sat, 07 Sep 2019 10:09 AM IST
अलका त्यागी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, ऋषिकेश
विज्ञापन
- फोटो : प्रतीकात्मक तस्वीर
विज्ञापन

ऋषिकेश नगर पालिका मुनिकीरेती के सभागार हॉल में गंगा नदी राफ्टिंग रोटेशन समिति से जुड़ी राफ्टिंग कंपनियों के मालिकों ने परमिटों के नवीनीकरण और आगामी रूपरेखा पर आपसी चर्चा की।

विज्ञापन


इसमें रोटेशन समिति के अध्यक्ष दिनेश भट्ट ने बताया कि राफ्टिंग कंपनियों के परमिटों के नवीनकरण का कार्य शुरू कर दिया गया है। देहरादून स्थित पर्यटन विभाग के कार्यालय से नवीनीकरण परमिटों को प्राप्त किया जा सकता है। 

नगर पालिकाध्यक्ष रोशन रतूड़ी ने बैठक में उपस्थित सभी राफ्ट संचालकों से प्लास्टिक को पूरी तरह से बैन करने की अपील की। कहा कि स्वच्छता को लेकर हमें धरातल पर कार्य करने होंगे। गंगा नदी राफ्टिंग रोटेशन समिति के अध्यक्ष दिनेश भट्ट ने कहा कि राफ्टिंग संचालन होने से पहले सभी राफ्टिंग कंपनियां अपने परमिटों का नवीनीकरण करा लें। 

विज्ञापन
विज्ञापन

ट्रेनिंग से छूटे गाइडों से मांगा शपथपत्र

कहा कि 1 सितंबर से 30 जून तक परमिटों का नवीनीकरण करवाया जा सकता है। इस मौके पर रोटेशन समिति के महासचिव हुकुम रावत, कोषाध्यक्ष रामपाल भंडारी, संजीव कुमार, प्रदीप कुमार कोली, दीपांकर मिश्रा, जीतपाल, त्रिवेंद्र नेगी, जितेंद्र सिंह, प्रदीप नेगी, विजय भट्ट, अनिल नेगी, अरविंद भंडारी, पंकज सेमवाल, प्रदीप नेगी, सौरभ कुड़ियाल, दीपक शाह, प्रमोद ढौंडियाल, भगवान सिंह, प्रमोद कुमार आदि राफ्टिंग संचालक उपस्थित रहे।

पर्यटन विभाग ने स्पोटर्स कोर्सकी ट्रेनिंग से छूटे गाइडों के लिए राफ्टिंग कंपनियों से शपथपत्र मांगा है। रोटेशन समिति के अध्यक्ष दिनेश भट्ट ने बताया कि बीती 22 जुलाई से 22 अगस्त तक पर्यटन विभाग ने टिहरी में राफ्टिंग गाइडों के लिए वाटर स्पोर्ट्स कोर्स आयोजित किया गया था। इसमें कुछ राफ्टिंग गाइड प्रशिक्षण से वंचित रह गए थे। उनकी कंपिनयों के मालिकों से पर्यटन विभाग ने गाइड कोर्स अवश्य कराने का शपथपत्र मांगा है। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें