फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rafting In Rishikesh : पर्यटकों में छाई मायूसी, गंगा का जलस्तर बढ़ने से राफ्टिंग पर फिर लगी रोक

Thu, 22 Sep 2022 05:03 PM IST
रेनू सकलानी संवाद न्यूज एजेंसी, मुनिकीरेती (ऋषिकेश)

सार

बुधवार को करीब 1100 पर्यटकों ने गंगा में राफ्टिंग का लुत्फ उठाया। लेकिन बुधवार शाम से ही लगातार बारिश के कारण गंगा का जलस्तर  बढ़ गया और बृहस्पतिवार से गंगा में फिर से पर्यटन विभाग की तकनीकी समिति ने राफ्टिंग पर रोक लगा दी है।
विज्ञापन
राफ्टिंग - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

पर्वतीय क्षेत्रों में लगातार बारिश के कारण गंगा का जलस्तर बढ़ने से एक बार फिर से मुनिकीरेती क्षेत्र में राफ्टिंग पर रोक लगा दी गई है। जिससे राफ्टिंग संचालकों सहित पर्यटकों में भी मायूसी छा गई है। करीब तीन माह तक मानसून के बाद 10 सितंबर को गंगा में राफ्टिंग की अनुमति दी गई थी। लेकिन बीते दिनों भारी बारिश के कारण 16 सितंबर को गंगा का जलस्तर बढ़ने के कारण तकनीकी समिति ने अग्रिम आदेश तक राफ्टिंग पर रोक लगा दी थी।

विज्ञापन


इसके बाद गंगा का जलस्तर कम होने पर बीते बुधवार को गंगा में राफ्टिंग की अनुमति दी गई। बुधवार को करीब 1100 पर्यटकों ने गंगा में राफ्टिंग का लुत्फ उठाया। लेकिन बुधवार शाम से ही लगातार बारिश के कारण गंगा का जलस्तर  बढ़ गया और बृहस्पतिवार से गंगा में फिर से पर्यटन विभाग की तकनीकी समिति ने राफ्टिंग पर रोक लगा दी है।

ये भी पढ़ें... Uttarakhand Weather: कई जिलों में भारी बारिश का येलो अलर्ट, भूस्खलन से गंगोत्री और यमुनोत्री हाईवे बंद
विज्ञापन
विज्ञापन


जिससे राफ्टिंग संचालकों के चेहरे फिर से मुरझा गए हैं। साथ ही राफ्टिंग के लिए पहुंचने वाले पर्यटकों को भी मायूस होकर लौटना पड़ रहा है। इसके साथ ही क्षेत्र में राफ्टिंग के लिए बाहरी राज्यों के पर्यटकों की पूर्व में की गई ऑनलाइन बुकिंग कैंसिल होने लगी है। वहीं अब क्षेत्र के राफ्टिंग कारोबारियों को गंगा का जलस्तर कम होने का इंतजार है।

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें