फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आज उत्तराखंड पहुंचेगी 21 वें कॉमनवेल्थ गेम्स की क्वींस बैटन, कुमाऊं में होगा जोरदार स्वागत

Thu, 05 Oct 2017 01:32 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, देहरादून
विज्ञापन
demo pic
विज्ञापन
गोल्ड कॉस्ट, आस्ट्रेलिया में चार से 15 अप्रैल 2018 तक होने वाले 21वें कॉमनवेल्थ गेम्स की क्वींस बैटन आज उत्तराखंड में पंतनगर पहुंचेगी। यहां से पूरे दिन बैटन कुमाऊं के अलग-अलग क्षेत्रों से होते हुए शाम को नैनीताल पहुंचेगी। शुक्रवार को बैटन को गढ़वाल क्षेत्र में घुमाने के बाद वापस दिल्ली के लिए रवाना किया जाएगा।
विज्ञापन


आज सुबह दिल्ली से स्टेट प्लेन के जरिये 10 बजे क्वींस बैटन को पंतनगर एयरपोर्ट लाया जाएगा। कैरी थांपसन, केरी अल्गर कॉक्स, रेमंड किचनिंग, कोलिन मैकफेरसन, इंडियन ओलंपिक एसोसिएशन के संयुक्त सचिव राकेश गुप्ता और खेल विभाग के उप निदेशक धर्मेंद्र भट्ट की पांच सदस्यीय टीम बैटन लेकर पहुंचेगी।

यहां से 10.15 पर बैटन रुद्रपुर रवाना होगी। दो घंटे बाद यहां से हल्द्वानी के लिए चलेगी। करीब तीन घंटे बाद यहां से नैनीताल पहुंचेगी। शुक्रवार सुबह बैटन को वापस पंतनगर पहुंचाया जाएगा। सुबह दस बजे स्टेट प्लेन से बैटन जौलीग्रांट एयरपोर्ट पहुंचेगी।
विज्ञापन


एयरपोर्ट से बैटन को ऋषिकेश भेजा जाएगा। यहां से रिले हरिद्वार पहुंचेगी, जहां से शाम को देहरादून आगमन होगा। शाम सवा छह बजे स्टेट प्लेन से बैटन को वापस दिल्ली पहुंचाया जाएगा। दो दिन के कार्यक्रम के दौरान बैटन प्रदेश के आठ शहरों से होकर गुजरेगी। खेल मंत्री अरविंद पांडेय समेत राज्य की तमाम हस्तियां बैटन का स्वागत करेंगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें