फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Dehradun News: पहाड़ों की रानी मसूरी पर्यटकों से गुलजार, खूब मना जश्न

विज्ञापन
विज्ञापन
I
विज्ञापन

II- 70 फीसदी होटल रहे पैक, चौराहों पर लगी रही वाहनों की कतार
I
I
I
Iपहाड़ों की रानी मसूरी पर्यटकों से गुलजार है। मंगलवार को सुबह से ही पर्यटक वाहनों की सड़कों पर कतार देखने को मिली। इससे कई स्थानों पर ट्रैफिक जाम की स्थिति भी बनी रही। शहर के करीब 70 फीसदी होटल पैक रहे। लोगों ने जए साल का जमकर जश्न मनाया।
I
I
I
Iनए साल का जश्न मनाने के लिए शहर में बड़ी संख्या में पर्यटक पहुंचे। मालरोड भी पर्यटकों से गुलजार रही। शहर में लाइब्रेरी चौक, पिक्चर पैलेस चौक पर वाहन रेंगते नजर आए। शहर में पुलिस के साथ ही पीएसी के जवान ट्रैफिक व्यवस्था संभालते नजर आए। मसूरी होटल एसोसिएशन के अध्यक्ष संजय अग्रवाल ने बताया बड़ी संख्या में पर्यटक पहुंच रहे हैं। हालांकि, बर्फबारी नहीं होने से पर्यटकों की संख्या में पर असर पड़ा है। पिछली बार शत प्रतिशत होटल पैक थे, लेकिन इस बार 30 फीसदी की कमी देखने को मिली है। वहीं, अटल उद्यान संचालक सुरेन्द्र राणा ने बताया कि पिछली बार की तुलना में कम सैलानी पहुंचे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

I
I
I
I
I
Iफूल देकर पर्यटकों का किया स्वागत
I
Iशहर में पर्यटकों का पुलिस ने फूल देकर स्वागत किया। साथ ही किसी भी प्रकार की समस्या होने पर तत्काल पुलिस को फोन करने की अपील की गई। शहर कोतवाल अरविंद चौधरी और एसआई ज्योति पंवार ने पिक्चर पैलेस और कुलड़ी में मालरोड पर सैलानियों का स्वागत किया। कहा कि शराब पीकर वाहन चलाने वालों की एल्कोहल मीटर से भी जांच की जा रही है।I
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें