फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

एटीएस में छात्राओं को परोसा जा रहा गुणवत्ता विहिन भोजन

विज्ञापन
आश्रम पद्धति विद्यालय लांगापोखरी में छात्रों को यह ब्रेड परोसी जा रही थी। - फोटो : VIKAS NAGAR
विज्ञापन
लांगापोखरी स्थित आश्रम पद्धति आवासीय बालिका विद्यालय (एटीएस) में छात्राओं को घटिया गुणवत्ता का भोजन परोसने का मामला सामने आया है। आरोप है कि बीते शुक्रवार की शाम को भी मैस संचालक ने जन्माष्टमी का व्रत रखने वाली 36 छात्राओं को भोजन ही नहीं परोसा। शनिवार को भी उन्हें नाश्ते के नाम पर फंफूद वाली ब्रेड परोसी गई। जिस पर छात्राओं ने मामले की शिकायत स्कूल हैड अनिल सकलानी से की। विद्यालय प्रभारी की जांच में सभी आरोप सही पाए गए हैं।
विज्ञापन

कक्षा छह से 10वीं तक संचालित आवासीय विद्यालय में 300 छात्राएं अध्ययनरत हैं। शनिवार को छात्राओ को नाश्ते के नाम पर फफूंद वाली ब्रेड परोसी गई तो उन्होंने मामले की शिकायत सीधे स्कूल प्रभारी अनिल नौटियाल से की। जिस पर विद्यालय प्रभारी ने मैस पहुंच छात्राओं को परोसे जाने वाली ब्रेड की जांच की तो सभी आरोप सही पाए गए। जिसके बाद उन्होंने मामले की जानकरी विद्यालय प्रबंधन समिति के अध्यक्ष अर्जुन दत्त जोशी के साथ ही प्रभारी प्रधानाचार्य को दी। वर्तमान में कालसी स्थित आश्रम पद्धति विद्यालय में तैनात प्रधानाचार्य को ही स्कूल का प्रभारी प्रधानाचार्य बनाया गया है जबकि, छात्राओं की देखभाल के लिए अनिल नौटियाल को स्कूल हैड का चार्ज दिया गया है। शिकायत पर स्कूल पहुंच अध्यक्ष ने छात्राओं से पूछताछ की तो पता चला कि बीते शुक्रवार की रात को भी उन्हें भोजन के नाम पर कुछ भी नहीं दिया गया जबकि, व्रत होने के कारण वह सुबह से भूखी थी। अध्यक्ष का कहना है कि पूर्व में भी छात्रों की ओर से गुणवत्ता विहिन भोजन परोसने की शिकायत मिल चुकी है। जिसकी शिकायत निदेशक से की गई थी। लेकिन कोई कार्रवाई नहीं हुई। उन्होंने जनजातीय कल्याण विभाग के निदेशक और ठेकेदार पर सांठगांठ का आरोप भी लगाया। आरोप लगाया कि स्कूल में छात्राओं के हिसाब से 60 लीटर दूध की सप्लाई होनी चाहिए। लेकिन सिर्फ 40 लीटर दूध ही स्कूल में पहुंचता है।
अभिभावकों और ग्रामीणों ने किया प्रदर्शन
चकराता। स्कूल में घटिया गुणवत्ता का भोजन परोसे जाने की शिकायत मिलने के बाद मौके पर छात्राओं के स्थानीय अभिभावकों के साथ ही ग्रामीण एकत्र हो गए। जिन्होंने विभागीय अधिकारियों के खिलाफ नारेबाजी कर प्रदर्शन किया। हंगामा बढ़ता देख मैस का कार्यभार देख रहा व्यक्ति मौके से भाग खड़ा हुआ। जिस पर अभिभावकों ने मैस संचालक के खिलाफ कार्रवाई की मांग की। उन्होंने मैस का ठेका निरस्त करने की मांग की। प्रदर्शन करने वालों में विद्यालय प्रबंधन समिति के अध्यक्ष अर्जुन दत्त जोशी, दिनेश चौहान, सालकराम जोशी, राजेंद्र जोशी, वीरेंद्र चौहान, चमन वर्मा, जयपाल, जमाल सिह अरुण आदि शामिल रहे।
विज्ञापन

मामला बहुत गंभीर है। मैं स्वयं स्कूल पहुंच मामले की जांच करूंगा। छात्राओं के भोजन से कोई भी समझौता बर्दाशत नहीं किया जाएगा।
अनुसूया प्रसाद हटवाल, प्रभारी प्रधानाचार्य एटीएस, लांगापोखरी
मामले में अभी ऐसी कोई जानकारी नहीं मिली है। जानकरी हासिल करने के बाद ही मामले में कुछ कहा जा सकता है। वैसे ठेकेदार का अनुबंध जनवरी तक है। जांच रिपोर्ट के आधार पर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन

सुरेश जोशी निदेशक जनजाति कल्याण
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें