उत्तराखंड के बुघाणी स्थित मुख्यमंत्री विजय बहुगुणा के पैतृक आवास से कुल 900 वस्तुएं मिली हैं। एचएन बहुगुणा संग्रहालय का निर्माण कर रहे लोक निर्माण विभाग ने सभी वस्तुओं को संरक्षित कर लिया है।
संग्रहालय में रखा जाएगा वस्तुओं को
इनमें दुर्लभ पुस्तकों और ताम्रपत्र के अलावा पीतल, कांसा, स्टील, एल्युमीनियम के छोटे-बड़े बर्तन, चांदी और सोने की पालिश वाले जेवरात, फर्नीचर, भगवान की मूर्तियां आदि शामिल हैं। विभाग के कंसलटेंट अमरेंद्र ने बताया कि सभी वस्तुओं को संग्रहालय में रखा जाएगा।
पढ़ें, इस मंदिर में राष्ट्रपति भवन से आती है भेंट
रविवार को मुख्यमंत्री विजय बहुगुणा ने बुघाणी पहुंचकर संग्रहालय के निर्माण की प्रगति जानी। अधिकारियों ने बताया कि संग्रहालय के तैयार होने में कम से कम एक वर्ष का समय लगेगा। इससे पहले मुख्यमंत्री ने देवलगढ़ स्थित गौरा देवी मंदिर और राजराजेश्वरी मंदिर में पूजा-अर्चना की।
पढ़ें, पूर्णिमा स्नान पर दस लाख लोगों ने लगाई डुबकी
गौरा देवी मंदिर से राजराजेश्वरी मंदिर की मात्र डेढ़ सौ मीटर की दूरी की चढ़ाई पार करने के लिए सीएम को छह बार विश्राम लेना पड़ा। यदि पवनखाल से दोनों मंदिरों के रास्ते को जोड़ने वाली एक किमी सड़क बनी होती तो मुख्यमंत्री को खड़ी चढ़ाई नहीं नापनी पड़ती। पिछले वर्ष एक राज्य आंदोलनकारी ने इस सड़क को बनाने के लिए मुख्यमंत्री को ज्ञापन दिया था।
फेसबुक पर राय देने के लिए क्लिक करें---