ऋषिकेश में पीडब्लूडी द्वारा खराब मार्ग पर लगाए गए सूचना पट भगवान भरोसे छोड़ रखे हैं। सूचना पट पर पोस्टर और पंफलेट चिपकाने से पर्यटकों को मार्ग की सही जानकारी नहीं मिल रही है।
भूस्खलन से ढह गया किनारा
रानीपोखरी से आप दुपहिया या चार पहिया वाहन से ऋषिकेश आ रहे हैं। सात मोड़ पार करने के बाद सौ फूटी के जंगल में दून मार्ग का चंद्रभागा नदी की ओर का किनारा भूस्खलन से ढह गया है। पीडब्लूडी ने भूस्खलन प्रभावित वाले हिस्से में लोगों को सावधान करने के लिए सूचना पट लगा रखा है।
उसमें लिखा है आगे गहरी खाई है, कृपया सावधानी पूर्वक चलें। मगर, इस सूचना पट पर किसी जनाब ने जहां खाई लिखा है उस पर पंफलेट चिपका दिया। जिससे पढ़ा जा रहा है कि आगे... गहरी है।
इसी तरह यहीं घुमावदार मोड़ और तेज ढलान में सावधानी बरतने के लिए सूचना पट लगा रखा है, लेकिन उस पर भी पोस्टर चस्पा है। विभाग सुध नहीं ले रहा, ऐसे में कभी भी बड़ा हादसा हो सकता है।
फेसबुक पर राय देने के लिए क्लिक करें...