फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Dehradun News: साहिया में लोनिवि के सहायक अभियंता का किया घेराव

विज्ञापन
विज्ञापन
अलसी गांव के ग्रामीणों ने लोक निर्माण विभाग अस्थायी खंड साहिया के सहायक अभियंता का घेराव किया। सड़क निर्माण में क्षतिग्रस्त पेयजल लाइन को ठीक नहीं करने से नाराज ग्रामीणों ने नारेबाजी करते हुए लाइन को तत्काल ठीक कराने की मांग की।
विज्ञापन




हईया-अलसी-सकनी मोटर मार्ग की सड़क के निर्माण के चलते अलसी गांव को पानी की आपूर्ति देने वाली पेयजल लाइन क्षतिग्रस्त हो गई थी। ग्रामीणों का आरोप है कि बार-बार शिकायत करने के बावजूद लाइन को ठीक नहीं किया जा रहा है। पिछले छह महीने से पेयजल की भारी किल्लत झेल रहे ग्रामीणों के सब्र का बांध मंगलवार को टूट गया।

ग्रामीणों ने एकत्रित होकर लोक निर्माण विभाग के साहिया स्थित कार्यालय पर नारेबाजी करते हुए कार्यालय में मौजूद सहायक अभियंता मुकेश कुमार का घेराव कर लिया। ग्रामीणों ने अभियंता से पेयजल लाइन ठीक कराने की मांग की। नाराजगी बढ़ती देख सहायक अभियंता ने ग्रामीणों को पेयजल लाइन को ठीक कराने का आश्वासन दिया। जिसके बाद ही ग्रामीण शांत हुए।
विज्ञापन




प्रदर्शन व घेराव करने वालों में पूर्व प्रधान अजब सिंह बिष्ट, एसएस बिष्ट, संतराम सिंह, बहादुर सिंह बिष्ट, कुंदन सिंह बिष्ट, इंदर सिंह, परम सिंह, जयपाल सिंह, सरदार सिंह, कृपाल सिंह, दयाल सिंह बिष्ट, दिनेश बिष्ट, सियाराम खन्ना, कलम सिंह, आलम सिंह, गंभीर सिंह आदि शामिल रहे।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें