फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Dehradun News: शिकायत की जांच के लिए सीएचसी सहसपुर पहुंची एसीएमओ

विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
स्वास्थ्य विभाग को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र, सहसपुर में चिकित्सकों के मरीजों को न देखने, बाहर से दवा लिखने आदि की शिकायत मिली थी।



मंगलवार को एसीएमओ (राष्ट्रीय स्वास्थ्स मिशन) डॉ. वंदना सेमवाल सीएचसी में पहुंचीं। उन्होंने शिकायतकर्ता और चिकित्सकों से बातचीत कर उनके बयान दर्ज किए। एसीएमओ ने बताया कि प्रभारी चिकित्साधिकारी डॉ. मोहर सिंह डोगरा के मुताबिक अस्पताल में चिकित्सकों का ड्यूटी रोस्टर बनाया गया है।

बताया कि चिकित्सक ड्यूटी के अनुसार ओपीडी और इमरजेंसी में उपलब्ध रहते हैं। बताया कि केवल विशेषज्ञ चिकित्सा की स्थिति या गंभीर मरीज को अस्पताल से रेफर किया जाता है।
विज्ञापन
विज्ञापन




एसीएमओ ने प्रभारी चिकित्साधिकारी को निर्देश दिए कि वह सुनिश्चित करें कि चिकित्सक ही मरीजों को देखे। बताया कि कोई पारिवारिक मरीजों को उपचार न दें। कहा कि किसी भी मरीज को बाहर से दवाई न लिखी जाए। एसीएमओ ने बताया कि जांच अभी जारी है। जांच पूरी होने के बाद सीएमओ को रिपोर्ट सौंपी जाएगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें