फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

धामी के नेक नियम: मत लाएं कोई उपहार, फिर भी करे दिल तो प्रकृति के लिए कर सकते हैं ये काम, सांसद-विधायकों के लिए भी समय निर्धारित

Fri, 08 Apr 2022 09:45 AM IST
रेनू सकलानी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, देहरादून

सार

सीएम पुष्कर सिंह धामी ने उनसे मिलने आने वाले आगंतुकों के साथ ही विधायक, मंंत्रियों व पार्टी कार्यकर्ताओं के लिए भी कुछ नियम तय किए हैं। सीएम ने सभी से नियमों का पालन करने का अनुरोध किया। 
विज्ञापन
सीएम पुष्कर सिंह धामी - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी से भेंट के दौरान उपहार या पुष्पगुच्छ पर रोक लगा दी गई है। आगंतुकों से अनुरोध किया गया है कि बहुत आवश्यक होगा तो केवल पुष्प या पौधा लाया जा सकता है। सांसदों, मंत्रियों, विधायकों व पार्टी पदाधिकारियों, कार्यकर्ताओं, सरकारी अधिकारियों व कर्मचारी संगठनों के प्रतिनिधियों के लिए मुख्यमंत्री से भेंट के दिन और समय निर्धारित कर दिए गए हैं।

विज्ञापन


सीएम कार्यालय के अनुसार, मुख्यमंत्री सोमवार एवं मंगलवार को सुबह नौ से साढ़े नौ बजे और शाम छह बजे से सात बजे तक सांसद एवं मंत्रियों से भेंट करेंगे। बुधवार एवं बृहस्पतिवार को पूर्वाहन नौ बजे से 10 बजे तक तथा शाम छह से सात बजे तक विधायकों एवं पूर्व विधायकों से भेंट करेंगे। मंगलवार एवं शुक्रवार को मुख्यमंत्री सुबह 11 बजे से अपराह्न दो बजे तक अधिकारियों एवं कर्मचारियों संगठनों के पदाधिकारियों से सचिवालय में बैठक सरकारी कार्य के उपरांत भेंट कर सकेंगे।

शनिवार एवं रविवार को मुख्यमंत्री आवास एवं मुख्यालय में मुख्यमंत्री की उपलब्धता पर पूर्वाहन नौ बजे से 10 बजे तक शाम छह से सात बजे तक पार्टी के वरिष्ठ पदाधिकारियों से भेंट करेंगे। पार्टी कार्यकर्ता, विभिन्न संगठनों के प्रतिनिधि एवं जनता मिलन कार्यक्रम प्रतिदिन मुख्यमंत्री की उपलब्धता के आधार पर पूर्वाह्न अथवा अपराह्न में आयोजित होंगे। 

विज्ञापन
Trending Videos

इस नंबर पर अनुरोध नोट कराए जाएंगे

इसके लिए दूरभाष नंबर 0135-2750033 पर प्रतिदिन अनुरोध नोट किए जाएंगे। इस संबंध में मुख्यमंत्री कार्यालय द्वारा निर्धारित समय एवं स्थान से अनुरोधकर्ता को यथा समय अवगत कराया जाएगा। 

ये भी पढ़ें...चारधाम यात्रा : बढ़ सकता है केदारनाथ हेली सेवा का किराया, कंपनियों की मांग पर सरकार करेगी फैसला
 
विज्ञापन

समय सारिणी से इतर मिलना है तो अलग से समय लेना होगा

मुख्यमंत्री के वरिष्ठ निजी सचिव भूपेंद्र सिंह बसेड़ा ने बताया कि समय-सारिणी के इतर मुख्यमंत्री से मिलने के लिए अनुरोध करने वाले महानुभावों की निर्धारित प्रक्रियानुसार मिलने का समय लेना होगा। उन्होंने महानुभावों से अनुरोध किया कि वे उपहार और पुष्पगुच्छ लेकर न आएं। बहुत आवश्यक हो तो पुष्पगुच्छ के स्थान पर एक पुष्प अथवा पौधा लेकर आ सकते हैं। उक्त व्यवस्था प्रदेश हित व जनहित आगंतुकों की सुविधा के लिए बनाई गई है। अत: निर्धारित की गई व्यवस्थानुसार भेंटवार्ता कर सहयोग प्रदान करने का कष्ट करें।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें