फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

खबर का असर: सीएम धामी ने लिया संज्ञान, गौरा देवी के बेटे को सम्मान निधि देने के आदेश

Wed, 06 Apr 2022 10:23 PM IST
Vikas Kumar अमर उजाला ब्यूरो, देहरादून।

सार

चिपको नेत्री गौरा देवी के बेटे को सम्मान निधि देने के मामले में मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने प्रशासन को आदेश दिए हैं कि वह गौरा देवी के बुजुर्ग बेटे चंद्र सिंह को बुलाकर सम्मान निधि की राशि उपलब्ध कराएं। अमर उजाला ने बुधवार के अंक में ‘गौरा देवी के बेटे को सम्मान निधि के लिए दौड़ा रहा सिस्टम’ शीर्षक से खबर प्रकाशित की थी।
विज्ञापन
सीएम पुष्कर सिंह धामी - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने चिपको नेत्री गौरा देवी के बेटे को सम्मान निधि देने के मामले में अमर उजाला की खबर का संज्ञान लिया है। उन्होंने जिला प्रशासन को आदेश दिए कि वह गौरा देवी के बुजुर्ग बेटे चंद्र सिंह को बुलाकर सम्मान निधि की राशि उपलब्ध कराएं। 

विज्ञापन


अमर उजाला ने बुधवार के अंक में ‘गौरा देवी के बेटे को सम्मान निधि के लिए दौड़ा रहा सिस्टम’ शीर्षक से खबर प्रकाशित की थी। खबर के अनुसार, चिपको आंदोलन की सूत्रधार गौरा देवी को वर्ष 2016 में राज्य स्थापना दिवस पर उत्तराखंड सरकार ने उत्तराखंड रत्न सम्मान के लिए चुना था। लेकिन उनके परिजनों को सम्मान के एवज में सिर्फ प्रशस्तिपत्र दिया गया, लेकिन सम्मान निधि नहीं दी गई। जबकि गौरा देवी के बुजुर्ग बेटे से मांगे गए सभी दस्तावेज उपलब्ध करा दिए गए थे। 

मुख्यमंत्री धामी ने गंभीरता दिखाते हुए खबर का संज्ञान लिया और देहरादून के जिलाधिकारी डॉ.आर राजेश कुमार से इस मामले में पूरी जानकारी मांगी। उन्होंने जिलाधिकारी को गौरा देवी के बेटे को ससम्मान धनराशि उपलब्ध कराने के आदेश दिए।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें