बीमारी के बहाने से अस्पताल में आकर नर्सों से छेड़छाड़ करने वाला मनचला हवालात पहुंच गया। कई अस्पतालों में इस तरह की करतूत के कारण वह अस्पताल स्टाफ की नजरों में चढ़ गया था।
बृहस्पतिवार रात उसकी करतूत भारी पड़ गई। पुलिस ने छेड़छाड़ का मुकदमा दर्ज कर आरोपी को जेल भेज दिया। शर्मसार करने वाला यह मामला डालनवाला क्षेत्र के एक निजी अस्पताल का है।
यह मामला उजागर हुआ तो उसके कई किस्से सामने आ गए। इंस्पेक्टर एसएस सामंत ने बताया कि गौतम रतूडी निवासी राजीव नगर थाना नेहरू कालोनी (मूल रुप से रुद्रप्रयाग) में किसी अस्पताल में टैक्निशियन है।
आरोप है कि गौतम बीमारी का बहाना करके एक प्राइवेट अस्पताल में जा रहा था, जहां पर वह नर्सों के सामने अश्लील हरकतें करता था। पहले तो नर्स स्टाफ ने उसकी करतूतों को अनदेखा किया, लेकिन इलाज पूरा किए बिना ही वह फुर्र हो जाता था।