फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

इवनिंग वॉक पर गई महिला से पर्स लूटा, दो गिरफ्तार

विज्ञापन
विज्ञापन
इवनिंग वॉक पर गई महिला से बदमाशों ने पर्स लूट लिया। पर्स में आईफोन और कुछ नगदी रखी हुई थी। पुलिस ने महिला की शिकायत के आधार पर मुकदमा दर्ज कर जांच की और चंद घंटों के भीतर दो आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया। दोनों आरोपियों को न्यायालय के आदेश पर जेल भेज दिया गया है।
विज्ञापन

घटना शनिवार शाम नेहरू कॉलोनी थाना क्षेत्र के मधुर विहार में हुई। पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार यहां नीलम वर्मा शाम के वक्त टहलने निकली थीं। इस दौरान पीछे से दो बदमाश आए और उनका पर्स लूट लिया। महिला ने शोर मचाया तो वहां से बदमाश भाग गए। वहां मौजूद लोगों ने बदमाशों को खोजा लेकिन उनका कुछ पता नहीं चला। महिला की बेटी गुनगुन वर्मा की शिकायत पर पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर लिया।
एसएचओ नेहरू कॉलोनी प्रदीप चौहान ने बताया कि पुलिस ने घटनास्थल के आसपास के सीसीटीवी फुटेज खंगाले, जिनमें स्कूटर का नंबर दिखाई दिया। इस नंबर के आधार पर पुलिस बदमाशों तक पहुंच गई। आरोपियों की पहचान प्रवेश दूबे और अरमान अहमद निवासी चंदन नगर निकट शिव मंदिर के रूप में हुई। आरोपियों से पुलिस ने महिला से छीना गया सारा सामान बरामद हुआ। पुलिस के मुताबिक दोनों युवक नशे के आदी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें