फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Purnagiri temple: मंदिर के कपाट 24 से रात को रहेंगे बंद, श्रद्धालुओं को असुविधा से बचाने के लिए लिया गया निर्णय

Tue, 21 Jun 2022 01:12 PM IST
रेनू सकलानी संवाद न्यूज एजेंसी, पूर्णागिरि धाम (चंपावत)

सार

सरकारी मेला समाप्त होने के बाद 16 जून से मेला क्षेत्र में कई जगह पथ प्रकाश की व्यवस्था नहीं होने से रात को आवाजाही में भी दुश्वारी हो रही है। उन्होंने यह भी कहा कि पूर्णागिरि धाम में मांस-मदिरा का किसी भी रूप में सेवन नहीं होगा। मेला क्षेत्र में इस नियम को तोड़ने वाले पर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
मां पूर्णागिरि धाम में भक्तों की भीड़। - फोटो : अमर उजाला फाइल फोटो
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

मां पूर्णागिरि धाम में 24 जून शाम सात बजे से सुबह पांच बजे तक देवी के दर्शन नहीं हो सकेंगे। दर्शन सुबह पांच से शाम सात बजे तक हो सकेंगे। पूर्णागिरि मंदिर समिति और पुजारियों की बैठक में यह निर्णय लिया गया। समिति के अध्यक्ष पंडित किशन तिवारी ने बताया कि श्रद्धालुओं को बरसात में असुविधा और असुरक्षा से बचाने के लिए ये निर्णय लिया गया है।

विज्ञापन


सरकारी मेला समाप्त होने के बाद 16 जून से मेला क्षेत्र में कई जगह पथ प्रकाश की व्यवस्था नहीं होने से रात को आवाजाही में भी दुश्वारी हो रही है। उन्होंने यह भी कहा कि पूर्णागिरि धाम में मांस-मदिरा का किसी भी रूप में सेवन नहीं होगा। मेला क्षेत्र में इस नियम को तोड़ने वाले पर कार्रवाई की जाएगी।

ये भी पढ़ें...International Yoga Day: बाबा रामदेव ने कहा- योग पूजा-पाठ नहीं पूर्वजों की विद्या, भ्रमित करने वालों के लिए पढ़ें क्या बोले
विज्ञापन
विज्ञापन


अब मंगलवार से टैक्सियां टनकपुर से सीधे भैरव मंदिर तक आवाजाही कर सकेंगी। 20 जून तक वाहनों की आवाजाही टनकपुर से ठुलीगाड़ तक हो रही थी। ठुलीगाड़ से भैरव मंदिर तक अलग से जीप-टैक्सियों की व्यवस्था थी। अब इस व्यवस्था में बदलाव किया गया है। बैठक में नीलाधर तिवारी, पीतांबर तिवारी, भुवन पांडेय, माधव दत्त, प्रकाश पांडेय, जमुनादत्त पांडेय, नेत्रबल्लभ तिवारी, नरेश तिवारी, दयानंद पांडेय आदि मौजूद थे। 

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें