फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

एलबम की शूटिंग के लिए मशहूर पंजाबी गायक गुपचुप पहुंचे दून

Fri, 08 Apr 2016 03:32 AM IST
नलिनी गुसाईं/अमर उजाला, देहरादून
विज्ञापन
सतिंदर सरताज शूट‌िंग के लिए दून पहुंचे हुए हैं।
विज्ञापन
प्रसिद्ध पंजाबी सूफी गायक सतिंदर सरताज ने अपने अंदाज में दून की बारिश का मजा लिया। बृहस्पतिवार को वह अपने एक एलबम की शूटिंग के लिए चुपचाप दून पहुंचे। इस बीच जब उन्होंने यहां सुहाना मौसम और बारिश होते देखी तो तुरंत वैनिटी वैन से नीचे उतर गए। कुछ देर बारिश में भीगते रहे, हालांकि इस बीच उन्हें कम ही लोगों ने पहचाना, जब तक लोग उनके पास पहुंचते वो फिर से वैनिटी वैन के अंदर चले गए।
विज्ञापन


बंटी और बबली, पान सिंह तोमर, स्टूडेंट ऑफ द ईयर जैसी फिल्मों की शूटिंग के बाद एफआरआई (फारेस्ट रिसर्च इंस्टीट्यूट) की ओर मुंबइया हस्तियों का रुझान बढ़ता जा रहा है। अब यहां फेमस पंजाबी गायक सतिंदर सरताज पहुंचे हैं, जो तीन दिनों तक एफआरआई में अपनी एलबम के एक गाने की शूटिंग करने वाले हैं। सतिंदर कनाडा से सीधे एफआरआई पहुंचे।

इस बीच उन्होंने दून के मौसम और लोकेशन की बेहद तारीफ की। सतिंदर ने बिना फ्रेश हुए पहले मौसम का आनंद लिया, बारिश में भीगे। इस बीच अपनी टीम से बोले कि वाकई दून बेहद खूबसूरत है। उन्होंने यहां काम के साथ घूमने की इच्छा भी जताई। दून में शूटिंग की सभी व्यवस्थाएं संभाल रहे मन्नी ने बताया कि सतिंदर नया एलबम बना रहे हैं, जिसके एक गाने की शूटिंग कनाडा में हुई है। एक गाने की यहां होगी, इस एलबम में आठ गाने होंगे। गाने का ऑडियो तैयार है, यहां उसका वीडियो बनेगा। 
विज्ञापन
Trending Videos
विज्ञापन

सतिंदर देते हैं अपने प्यार को उपहार

कृतिका सोब्ती - फोटो : AmarUjala
बृहस्पतिवार को एफआरआई में हुई एलबम की शूटिंग में सतिंदर ने अपनी हीरोइन कृतिका सोब्ती को एक उपहार दिया। जिसे देखकर कृतिका बेहद खुश हुई। गाने की शुरुआत हीरोइन की एंट्री के साथ हुई।

कॉलेज में कुछ छात्र बातें कर रहे हैं तो कुछ पढ़ रहे हैं इस बीच कृतिका की एंट्री होती है, उसे आता देख सतिंदर आते हैं और उसे एक उपहार देकर चले जाते हैं। इस एलबम में सेलाकुई स्थित दून बिजनेस स्कूल के 20 छात्रों को भी लिया गया है। एलबम में काम करने वाले दीपक राणा ने बताया कि अधिकतर छात्र-छात्राएं नॉर्थ ईस्ट के हैं। 

पापा का सपना कर रहीं पूरा
एलबम में हीरोइन हैं दिल्ली की कृतिका सोब्ती। कृतिका इससे पहले कुलविंदर बिल्ला और एमी के साथ काम कर चुकी हैं। इसके साथ ही उन्होंने कुछ विज्ञापन भी किए गए हैं। कृतिका ने बताया कि एलबम के निर्देशक संदीप शर्मा ने उन्हें सतिंदर के साथ काम का ऑफर दिया था। कृतिका ने अमर उजाला से विशेष बातचीत में बताया कि वह दिल्ली से जर्नलिज्म में मास्टर्स कर रही हैं। मां नहीं रहीं, पापा और दादी के साथ रहती हैं। पापा ने ही मां का भी प्यार दिया। पापा राजीव सोब्ती एक्टर बनना चाहते थे, लेकिन तब उन्हें रास्ते नहीं मिले तो अब वह बेटी को हीरोइन देखना चाहते हैं। बताया कि इस क्षेत्र में पिता के लिए आई हूं और उनका सपना पूरा कर रही हूं।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें