फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

देहरादून में छिपा था लंबे समय से फरार दुष्कर्म का आरोपी, पंजाब पुलिस ने एक धर्मशाला से दबोचा

Sun, 15 Mar 2020 03:59 AM IST
Nirmala Suyal Nirmala Suyal न्यूज डेस्क, अमर उजाला, देहरादून

सार

  • खुड़बुड़ा की एक धर्मशाला में छिपा था आरोपी
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : AMAR UJALA
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

पंजाब पुलिस ने राजधानी देहरादून के खुड़बुड़ा में एक धर्मशाला में छापा मारकर दुष्कर्म के आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी लंबे समय से फरार चल रहा था। शनिवार को पुलिस आरोपी को ट्रांजिट रिमांड पर अपने साथ ले गई है। 

विज्ञापन


पंजाब के फजीलिका जिले की पुलिस एक आरोपी की तलाश में बृहस्पतिवार को दून पहुंची थी। शहर कोतवाली पुलिस को विश्वास में लेकर शुक्रवार सुबह खुड़बुड़ा के एक धर्मशाला में दबिश दी, जहां से आरोपी साहिल अरोड़ा को हिरासत में लिया।

पुलिस के मुताबिक साहिल अरोड़ा पर एक नाबालिग से दुष्कर्म का आरोप था। मुकदमा दर्ज होने के बाद आरोपी फरार था। पिछले कई दिन से वह दून की एक धर्मशाला में ठहरा था।

विज्ञापन
विज्ञापन

एक कॉल के बदले दिए थे 100 रुपये

मोबाइल फोन के लोकेशन के हिसाब से पुलिस यहां तक पहुंच गई। हालांकि आरोपी के पकड़े जाने पर कई तरह की अफवाह फैल गई थी। हालांकि पुलिस ने अफवाहों का खंडन किया है। साहिल अरोड़ा पर दुष्कर्म का आरोप था। पंजाब पुलिस ने आरोपी को कोर्ट में पेश किया, जहां से उसे ट्रांजिट रिमांड पर ले गई है। 

दुष्कर्म के आरोपी ने अपने परिजनों से संपर्क साधने को एक कॉल की थी। बताया गया कि साहिल अरोड़ा ने एक बच्ची को 100 रुपये का लालच देकर एक नंबर पर फोन किया था। साहिल का कहना था कि उसके पास मोबाइल नहीं है। परिजन बेहद दिक्कत में है, इसलिए पुलिस इसी नंबर के आधार पर आरोपी तक पहुंचने में कामयाब हुए।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें