फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कुकर्म के आरोपी को पंचायत ने दी शर्मनाक सजा

Fri, 06 Feb 2015 08:53 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, रुड़की
विज्ञापन
विज्ञापन
रुड़की में भगवानपुर गांव के ही एक युवक के साथ जबरन अप्राकृतिक यौन संबंध बनाने के आरोपी को ग्रामीणों ने पंचायत कर शर्मनाक सजा सुनाई।
विज्ञापन


उसके सिर मुंडवा और मुंह काला कर गांव में घुमाया। बाद में उसे चेतावनी देकर छोड़ दिया गया। इस बारे में रिपोर्ट दर्ज नहीं कराई गई है। सूचना पर पुलिस और अभिसूचना इकाई की टीम ने गांव का दौरा किया। पुलिस मामले की जानकारी होने से इनकार कर रही है।

क्षेत्र के एक गांव में मंगलवार शाम एक युवक को पड़ोसी युवक गन्ने की चर्खी पर काम करने के बहाने साथ ले गया। आरोप है कि गन्ने के खेत में ले जाकर उसके साथ जबरन कुकर्म किया। काफी देर बाद जब पीड़ित युवक नहीं लौटा तो परिजन उसकी तलाश में जुट गए।
विज्ञापन
विज्ञापन

गांव में ही निपटा दिया गया मामला

बाद में वह रास्ते में बदहवास हालत में मिला। उसने घरवालों को घटना की जानकारी दी। मामला सुनते ही लोगों में आक्रोश फैल गया। कुछ लोगों ने चर्खी पर पंचायत बुलाकर आरोपी को भी बुला लिया।

इसके बाद सिर के बाल काटकर और मुंह काला कर उसे गांव में घुमाया गया। बाद में उसे चेतावनी देते हुए छोड़ दिया। सूचना पाकर पुलिस ने मामले की जानकारी ली।

बताया गया कि मामला गांव में ही निपटा दिया गया। बुधवार दोपहर भी अभिसूचना इकाई के जवान गांव में पहुंचे। दारोगा विक्रम कोहली ने बताया कि पुलिस को इस बारे में शिकायत नहीं मिली है। शिकायत आने पर कार्रवाई की जाएगी।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें