फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

'नेता' ने तेल मांगा उधार, पंप कर्मियों ने भगाया

Tue, 03 Sep 2013 07:11 PM IST
अमर उजाला, श्रीनगर
विज्ञापन
विज्ञापन
उत्तराखंड के नेता प्रतिपक्ष अजय भट्ट के साथ एक नया वाकया जुड गया है। उधार का तेल लेने पहुंचे नेता प्रतिपक्ष के काफिले को पंप से उधार में तेल नहीं मिल सका।
विज्ञापन


उधारी से तौबा कर चुके जीएमओयू पेट्रोल पंप ने नेता प्रतिपक्ष के काफिले को बैरंग लौटा दिया। पुरानी गलतियों से सबक लेते हुए जीएमओयू उधारी पर सख्त हो चला है।

तीन लाख से अधिक की उधारी
राज्य संपत्ति विभाग पर तीन लाख से अधिक की उधारी को देखते हुए जीएमओयू पेट्रोल पंप ने वीआईपी वाहनों को तेल उधार देने से इनकार कर दिया है।

शहर के अंदर इकलौता जीएमओयू का पेट्रोल पंप महीनों से तेल की किल्लत झेल रहा है। सोमवार को जब वीआईपी कोटे से तेल लेने के लिए नेता प्रतिपक्ष अजय भट्ट के दो वाहन पेट्रोल पंप पहुंचे तो पंप कर्मियों ने तेल देने से मना कर दिया।
विज्ञापन


70 लीटर तेल भी नहीं नसीब
वह वीआईपी कोटे से 70 लीटर तेल के लिए तहसील प्रशासन से पर्ची लेकर आए थे, लेकिन नेता प्रतिपक्ष के काफिले को जीएमओयू पेट्राल पंप पर तैनात कर्मियों ने बैरंग लौटा दिया।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें