पुलवामा हमले को लेकर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर अभद्र टिप्पणी का मामला सामने आया है। एक युवक ने टिप्पणी की रिकॉर्डिंग एक युवती के मोबाइल पर भेज दी। युवती ने जब उससे बात की तो उसने अश्लील बातें और गाली गलौच शुरू कर दी। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है।
रायपुर थाने के एसएसआई संजय मिश्रा ने बताया कि एक युवती के मोबाइल पर भेजी गई रिकॉर्डिंग में प्रधानमंत्री को लेकर अभद्र टिप्पणी थी। पुलवामा हमले का भी इसमें जिक्र है। युवती ने नंबर डायल किया तो ट्रू कॉलर पर किसी आयान का नाम आया।