बीएफआईटी कॉलेज में जन संचार विभाग की ओर से आयोजित क्विजमेनिया क्विज प्रतियोगिता में पूजा की टीम ने गोल्ड मेडल अपने नाम किया।
प्रशांत की टीम दूसरे स्थान पर रही। प्रतियोगिता में पूजा गिरी, सचिन मेहरा और कैमेलिया चटर्जी की टीम ने सर्वाधिक अंक हासिक कर क्विजमेनिया का खिताब जीत लिया।
प्रशांत, रोहित और साकिब की टीम को सिल्वर मेडल से ही संतोष करना पड़ा। विभाग के सहायक अध्यापक तौसीफ इकबाल और उनकी टीम ने विजेता और उपविजेता टीमों को ट्रॉफी व मेडल देकर सम्मानित किया। इस दौरान रूही कादरी, प्रियंक रतूड़ी, देवेंद्र प्रसाद, वर्षा उपाध्याय, राशिद, मानसी, प्रधुम्न, आशीष, पवन आदि मौजूद रहे।