विवाद सुलझाने के बाद शासन ने लोक निर्माण विभाग के 39 इंजीनियरों के तबादले की नई सूची जारी कर दी है। इनमें 27 कनिष्ठ व अपर सहायक अभियंता और 12 सहायक अभियंता हैं। बता दें प्रमुख अभियंता ने शासन को तबादलों का प्रस्ताव शासन को भेजा था। अपर मुख्य सचिव (लोनिवि) ओम प्रकाश के निर्देश पर विभाग ने जो संशोधित तबादला आदेश जारी किए, उनमें कुछ इंजीनियरों को वर्तमान तैनाती स्थल पर ही रखा है।
डिप्लोमा इंजीनियर संघ(लोनिवि) के अध्यक्ष जो सहायक अभियंता पद रुद्रपुर प्रांतीय खंड में तैनात हैं, का तबादला आदेश बदल दिया गया है। उनका तबादला एडीबी के उत्तरकाशी खंड में किया गया था। अब वह वर्तमान तैनाती पर स्थल पर बने रहेंगे। शासन ने लोक निर्माण विभाग के 39 इंजीनियरों के तबादले की नई सूची जारी कर दी है।
गिरीश चंद्र पांडेय का तबादला क्षेत्रीय कार्यालय अल्मोड़ा से एडीबी बागेश्वर, नरेश चंद्र का पीएमजीएसवाई काठगोदाम से द्वारहाट, केएस रावत का प्रांतीय खंड अल्मोड़ा से विभागाध्यक्ष कार्यालय,सुरेश चंद्र जोशी का क्षेत्रीय कार्यालय अल्मोड़ा से निर्माण खंड रानीखेत, राकेश सिंह नेगी का पीएमजीएसवाई कर्णप्रयाग से क्षेत्रीय कार्यालय टिहरी, विनोद प्रसाद डोबरिया का एनएच खंड बड़कोट से पीएमजीएसवाई कीर्तिनगर, जगन्नाथ पटवाल का निर्माण खंड पौड़ी से पीएमजीएसवाई कीर्तिनगर, हरी बल्लभ भट्ट का निर्माण खंड कपकोट से विश्व बैंक खंड नैनीताल, प्रकाश चंद्र तिवारी का तबादला एडीबी खंड नैनीताल से एडीबी खंड बागेश्वर के लिए किया गया है।
अस्थाई खंड चकराता में तैनात एई प्रभुलाल डोभाल की तैनाती अस्थाई खंड चकराता में बरकरार रखी गई है। इसके अलावा शासन ने कनिष्ठ और सहायक अभियंताओं के तबादलों की जो सूची जारी की है, उसमें कई इंजीनियरों को दुर्गम से दुर्गम में तबादले का फायदा मिला है। इस बहाने अब उनकी कुर्सियां नहीं हिलेंगी। ताजा आदेश में उन्हें वर्तमान स्थल पर बनाए रखा गया है। इसके अलावा अपर सहायक अभियंता अमित चौहान निर्माण खंड चिन्यालीसैंड में ही रहेंगे। कुसुमलता तिवाड़ी का तबादला गोपेश्वर से पीएमजीएसवाई पोखरी किया गया है। निर्माण खंड कपकोट में तैनात अपर सहायक अभियंता गोविंद सिंह महरा को भी वहीं बनाए रखा गया है। इसी तरह जेई सुमन बिष्ट कीर्तिनगर में ही अस्थाई खंड से पीएमजीएसवाई खंड में भेजी गई हैं। अपर सहायक अभियंता मान सिंह को ऊखीमठ में, सुशील कुमार को एडीबी पौड़ी में, छब्बीलदास सैनी को ऋषिकेश में, मनोज महतोलिया को हल्द्वानी में व प्रकाश चंद पंत को अल्मोड़ा में बनाए रखा गया है। अपर सहायक अभियंता रमेश सिंह का तबादला अस्थाई खंड ऋषिकेश से थत्यूड़ किया गया है।
कनिष्ठ अभियंता दीपक सिंह एनएच लोहाघाट से पीएमजीएसवाई पिथौरागढ़ भेजे गए हैं, जबकि संतोष कुमार निर्माण खंड कपकोट में बने रहेंगे। कनिष्ठ अभियंता विवेक सिंह धर्मशक्तू को पीएमजीएसवाई मुन्स्यारी में, अतुल राणा को एनएच रुड़की में और अशोक सिंह को प्रांतीय खंड अल्मोड़ा में, उमाशंकर कुकरेती को प्रांतीय खंड लैंसडौन में, संजय सिंह को पौड़ी, सोनू दीप को चंबा, भगत सिंह को बागेश्वर और रुकम सिंह चौहान को बैजरों में ही बनाए रखने के आदेश हुए हैं। इसके अलावा जेई आशीष सिंह को गोपेश्वर से देहरादून, रोहित कुमार को नई टिहरी से काशीपुर व प्रदीप जोशी को हल्द्वानी से प्रांतीय खंड अल्मोड़ा और राजेंद्र प्रसाद सती को अस्कोट से एडीबी नैनीताल जाने के आदेश हुए हैं।