फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

तेज ठंड के चलते पब्लिक स्कूलों का समय बदला

Fri, 22 Jan 2016 02:56 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, देहरादून
विज्ञापन
विज्ञापन
तेज ठंड को देखते हुए राजधानी के पब्लिक स्कूलों के समय में बदलाव किया गया है। मुख्य शिक्षा अधिकारी एसपी खाली ने कहा कि समस्त प्राथमिक स्तर के विद्यालय नौ बजे से पहले न खोले जाएं।
विज्ञापन


सीईओ ने समस्त खंड शिक्षा अधिकारियों एवं उप शिक्षा अधिकारियों को दिए निर्देश में कहा कि पहाड़ी क्षेत्रों में हो रही बर्फबारी व मैदानी क्षेत्रों में कोहरे से छात्रों के स्वास्थ्य पर पड़ने वाले बुरे प्रभाव को देखते हुए स्कूल खुलने का समय नौ बजे किया गया है।

डीएम ने जारी किया निर्देश
डीएम के निर्देश पर अग्रिम आदेशों तक स्कूल खुलने का समय नौ बजे तक रहेगा। यदि किसी स्तर पर आदेशों की अनदेखी होती है तो इसके लिए स्कूल प्रबंधक के साथ ही खंड शिक्षा अधिकारी और उप शिक्षा अधिकारी भी उत्तरदायी होंगे।
विज्ञापन


आज पूर्व निर्धारित समय पर खुलेंगे स्कूल
ब्राइटलैंड स्कूल के प्रशासनिक अधिकारी कर्नल केपीसी कपूर ने कहा कि स्कूल समय में बदलाव को लेकर शिक्षा विभाग से लिखित या मौखिक सूचना नहीं मिली है। शुक्रवार को स्कूल पूर्व निर्धारित समय पर ही खुलेगा। शिक्षा विभाग या फिर प्रशासन की ओर से आदेश मिलने पर ही स्कूल खुलने के समय में परिवर्तन किया जाएगा।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें