फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

देहरादून: वेंडिंग जोन को लेकर कैंट सीईओ के दफ्तर में स्थानीय लोंगों ने किया हंगामा

Mon, 17 Feb 2020 01:40 PM IST
अलका त्यागी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, देहरादून
विज्ञापन
वेंडिंग जोन को लेकर हंगामा - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

देहरादून के कैंट में डाकरा बाजार की सिंचाई नहर के ऊपर लगने वाली ठेलियों की जगह वेंडिंग जोन बनाने बनाने को लेकर आज स्थानीय लोगों ने प्रदर्शन किया। लोगों ने कैंट सीईओ के दफ्तर के सामने जमकर नारेबाजी की। वहीं, कर्मचारियों ने लोगों की बहस भी हुई। इसके सीईओ के वेंडिंग जोन नहीं बनाने के आश्वासन पर लोगों ने धरना समाप्त किया। 

विज्ञापन


बता दें कि, डाकरा बाजार में सिंचाई नहर के ऊपर लंबे समय से अवैध तरीके से ठेलियां लगती आ रही हैं। पूर्व में सिंचाई विभाग ने नहर को डाकरा से बल्लूपुर चौक तक कवर किया था। गढ़ी से बल्लूपुर तक इस पर सड़क बन गई। लेकिन, डाकरा से गढ़ी चौक तक कवर की गई नहर को सड़क में नहीं जोड़ा जा सका था। 

अब ठेलियों की जगह छावनी परिषद यहां स्मार्ट वेडिंग जोन बनाने की तैयारी कर रहा है। लोगों का कहना है कि अतिक्रमण को स्मार्ट वेडिंग जोन बनाए जाने के बजाए इसे पूरी तरह खाली कराया जाना चाहिए। 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें