फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Dehradun News: गढ़वाल-कुमाऊं के दो-दो शहरों में बिजली दरों पर जनसुनवाई 18 फरवरी से

विज्ञापन
विज्ञापन
-इस बार कर्णप्रयाग, मुनस्यारी, रुद्रपुर और देहरादून में होगी जनसुनवाई
विज्ञापन

-तीनों ऊर्जा निगमों ने दिया है बिजली दरों में 18.50 प्रतिशत बढ़ोतरी का प्रस्ताव



अमर उजाला ब्यूरो

देहरादून। प्रदेश में एक अप्रैल से लागू होने जा रही नई बिजली दरों के प्रस्ताव पर उत्तराखंड विद्युत नियामक आयोग 18 फरवरी से प्रदेश में चार शहरों में जनसुनवाई करेगा। इनमें से दो शहर गढ़वाल और दो कुमाऊं मंडल के हैं। इसकी तिथियां तय की जा चुकी हैं।

प्रदेश के तीनों ऊर्जा निगमों ने इस बार कुल मिलाकर 18.50 प्रतिशत बढ़ोतरी का प्रस्ताव दिया है। इसमें यूपीसीएल ने 16.23 प्रतिशत, पिटकुल ने करीब तीन प्रतिशत का प्रस्ताव दिया है। पहली बार यूजेवीएनएल का टैरिफ प्रस्ताव माइनस 1.2 प्रतिशत है। नियामक आयोग ने इन सभी याचिकाओं पर उपभोक्ताओं व अन्य हितधारकों से सुझाव मांगे हैं जो कि 31 जनवरी तक दिए जा सकते हैं। उधर, आयोग इस साल भी चार शहरों में जनसुनवाई करने जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन


पिछले साल आयोग ने गढ़वाल मंडल में देहरादून व गोपेश्वर और कुमाऊं मंडल में रुद्रपुर व लोहाघाट में सुनवाई की थी। इस बार गढ़वाल मंडल में देहरादून के साथ कर्णप्रयाग और कुमाऊं मंडल में रुद्रपुर के साथ मुनस्यारी में जनसुनवाई की जाएगी। इसमें कोई भी उपभोक्ता अपना सुझाव या आपत्ति आयोग के समक्ष दर्ज करा सकता है। नियामक आयोग के अध्यक्ष एमएल प्रसाद ने बताया कि जनसुनवाई के बाद आयोग सभी तथ्यों को मद्देनजर रखते हुए टैरिफ प्रस्ताव पर निर्णय लेगा। नई बिजली दरें एक अप्रैल से लागू होंगी।

-

कहां कब होगी जनसुनवाई

शहर- जनसुनवाई की तिथि
कर्णप्रयाग- 18 फरवरी

मुनस्यारी- 20 फरवरी

रुद्रपुर- 23 फरवरी

देहरादून- 27 फरवरी

-

ये है बिजली दरों का प्रस्ताव

उपभोक्ता श्रेणी- वर्तमान दरें- प्रस्तावित दरें

घरेलू बीपीएल- 1.85- 1.94

(घरेलू अन्य 01-04 किलोवाट तक)

0-100 यूनिट- 3.65- 4.23

101-200 यूनिट- 5.25- 6.09

201-400 यूनिट- 7.15- 8.29

400 यूनिट से ऊपर- 7.80- 9.04

सिंगल प्वाइंट सप्लाई- 7.50- 8.76

घरेलू(स्नोबाउंड एरिया)- 1.85- 2.16

अघरेलू - 6.00- 7.01

गवर्नमेंट यूटिलिटी- 7.85- 9.17

प्राइवेट ट्यूबवेल- 2.70- 2.84

एलटी इंडस्ट्री- 5.75- 6.71

एचटी इंडस्ट्री- 6.45- 7.53

मिक्स लोड- 7.30- 8.52

रेलवे- 7.05- 8.23

ईवी चार्जिंग स्टेशन- 7.05- 8.23
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें