फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सुस्ती पर नपे पिटकुल के अधिशासी अभियंता

Thu, 05 Feb 2015 10:15 AM IST
ब्यूरो / अमर उजाला, देहरादून
विज्ञापन
विज्ञापन
उत्तराखंड की महत्वाकांक्षी रेल लाइन परियोजना ऋषिकेश-कर्णप्रयाग के निर्माण में देरी की गाज पावर ट्रांसमिशन कॉरपोरेशन ऑफ उत्तराखंड लिमिटेड (पिटकुल) के अधिशासी अभियंता पर गिर गई।
विज्ञापन


रेल लाइन की शुरुआत से पूर्व स्टेशन निर्माण के लिए चयनित जमीन से पिटकुल के टावर और विद्युत लाइनें हटाने के सर्वे में लापरवाही पर निगम के प्रबंध निदेशक एसएस यादव ने श्रीनगर गढ़वाल के अधिशासी अभियंता (परिचालन एवं अनुरक्षण खंड) बलवंत सिंह पांगती को को निलंबित कर दिया है।

ऋषिकेश में बनना है स्टेशन
रेल लाइन के निर्माण के लिए ऋषिकेश में नटराज होटल के पास जमीन चयनित की गई है। यहां करीब 25 हेक्टेअर क्षेत्र में पिटकुल का टावर और विद्युत लाइनें गुजर रही हैं। पिटकुल के टावर को जहां शिफ्ट किया जाना है, वह जमीन वन विभाग की है।
विज्ञापन


ऐसे में वन एवं पर्यावरण मंत्रालय की अनुमति जरूरी होगी। इसे देखते हुए रेल मंत्रालय ने पिटकुल को जमीन का सर्वे कराकर भेजने के लिए कहा है, ताकि रेल मंत्रालय अपने स्तर पर वन मंत्रालय से अनुमति ले सके।

छह माह से अटका था काम
रेल मंत्रालय जमीन के सर्वे का काम कराने के लिए पिटकुल से करीब छह माह से पत्राचार कर रही है। दिसंबर में रेल अधिकारी दून आए थे और प्रबंध निदेशक सुमेर सिंह यादव से मुलाकात कर काम जल्दी कराने के लिए कहा था। यादव ने जल्द सर्वे रिपोर्ट भेजने का आश्वासन दिया था, लेकिन अधिशासी अभियंता लापरवाह बने रहे।

अधिशासी अभियंता पांगती को समय से सर्वे कराने के लिए कई बार निर्देश दिए गए थे, लेकिन काम नहीं हुआ। यह लापरवाही है। रेल मंत्रालय लगातार पत्राचार कर रहा है। पांगती को निलंबित किया गया है। उनकी जगह सहायक अभियंता ज्योतिर्भास्कर सिंह रावत को प्रभारी अधिशासी अभियंता का अतिरिक्त भार दिया गया है। सर्वे जल्द पूरा करने के निर्र्देश दिए गए हैं।
विज्ञापन

- सुमेर सिंह यादव, प्रबंध निदेशक, पिटकुल
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें