फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

काम की खबरः डाकघर में आधार नंबर बताएं और 10 हजार का भुगतान पाएं 

Fri, 11 Oct 2019 08:50 AM IST
Nirmala Suyal Nirmala Suyal न्यूज डेस्क, अमर उजाला, देहरादून

सार

  • डाक विभाग ने डाकघरों में शुरू की गई इनेबल पेमेंट सिस्टम योजना 
  • ग्राहकों को बैंकों की लंबी लाइनों में लगने से मिलेगी निजात  
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

अब ग्राहकों को बैंकों की लंबी लाइनों में लगने से निजात मिलेगी। इसके लिए डाक विभाग की ओर से आधार इनेबल पेमेंट सिस्टम (एईपीएस) योजना शुरू की गई है। इस योजना के तहत ग्राहक डाकघर में आधार कार्ड दिखाकर 10 हजार रुपये तक का भुगतान ले सकते हैं। 

विज्ञापन


असिस्टेंट पोस्ट मास्टर जनरल अनुसूया प्रसाद चमोला ने बताया कि डाक विभाग की ओर से एईपीएस योजना शुरू की गई है। इस योजना के तहत ग्राहक बैंक खाते का पैसा किसी भी डाकघर से निकाल सकेंगे। इसके लिए ग्राहक का बैंक खाते से आधार लिंक होना चाहिए। विभाग के इंडिया पोस्ट पेमेंट बैंक (आईपीपीबी) के एक साल पूरा होने के मौके पर यह योजना शुरू की गई है। 
 

विज्ञापन

ऐसे ले सकेंगे डाकघर से भुगतान 

डाकघर से 10 हजार रुपये तक के भुगतान के लिए अपना आधार कार्ड लेकर जाना होगा। जहां बायोमेट्रिक सिस्टम पर अंगूठा लगवाया जाएगा। इसके बाद संबधित बैंक खाते से आधार को जोड़कर भुगतान किया जाएगा। तुरंत ही भुगतान होने का मैसेज मोबाइल नंबर पर आ जाएगा।

डाकघर में नहीं है खाता फिर भी मिलेगा पैसा

इस योजना का लाभ लेने के लिए यह जरूरी नहीं है कि आपका खाता डाकघर में हो लेकिन किसी भी बैंक में खाता होना जरूरी है। इस योजना में ग्राहक का किसी भी बैंक में खाता हो वह 10 हजार रुपये तक का भुगतान डाकघर से ले सकेगा। इसके लिए उसे बैंक के चक्कर लगाने की जरूरत नहीं होगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें