फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Dehradun News: मांगें पूरी न होने के विरोध में प्रदेशभर में आंदोलन

विज्ञापन
विज्ञापन
-राज्य कर्मचारी संयुक्त परिषद के आह्वान पर हुई गेट मीटिंग
विज्ञापन


अमर उजाला ब्यूरो

देहरादून। मांगें पूरी न होने के विरोध में राज्य कर्मचारी संयुक्त परिषद का प्रदेशव्यापी जनजागरण, गेट मीटिंग आंदोलन शनिवार को भी जारी रहा। कर्मचारियों ने स्पष्ट किया कि उनकी मांगें न मानी गई तो वे उग्र आंदोलन को बाध्य होंगे।

परिषद के आह्वान पर चल रहे आंदोलन के तीसरे दिन शनिवार को देहरादून में जन-जागरण एवं गेट मीटिंग कार्यक्रम आयोजित किए गए। शुरुआत राजकीय औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान (महिला) देहरादून से की गई, जिसके पश्चात समाज कल्याण विभाग, अर्थ एवं सांख्यिकी विभाग और पंचायती राज विभाग में गेट मीटिंग आयोजित की गई। संरक्षक चौधरी ओमवीर सिंह ने परिषद के इतिहास एवं पूर्व में कर्मचारियों के हित में किए गए संघर्षों की विस्तार से जानकारी दी। संरक्षक ठाकुर शेर सिंह एवं नंदकिशोर त्रिपाठी ने आंदोलन की रूपरेखा को सही समय पर उठाया गया कदम बताते हुए कहा कि कर्मचारियों की मांगें शीघ्र पूरी होंगी।
विज्ञापन


उपाध्यक्ष संदीप पांडे ने बताया कि आंदोलन पूरे प्रदेश में पूर्ण गति से संचालित हो रहा है। राजकीय औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान (महिला) से धर्मेश डोभाल, आशा भंडारी, सुनीता, निशा, कल्पना, अर्चना एवं यशपाल, रविंद्र चौहान उपस्थित रहे। गन्ना पर्यवेक्षक संघ के प्रांतीय अध्यक्ष सुरेश डबराल, उत्तराखंड अधीनस्थ सांख्यिकी सेवा संघ (पशुपालन विभाग) के प्रदेश अध्यक्ष विमल कुशवाहा, ग्राम विकास अधिकारी एसोसिएशन उत्तराखंड के अध्यक्ष हर्ष डी जोशी, पंचायती राज विभाग से राजेंद्र गुसाईं, अर्थ एवं सांख्यिकी संगठन के प्रदेश अध्यक्ष धीरज गुप्ता, सहायक समाज कल्याण अधिकारी संदीप, धर्मपाल, विक्रांत, गंभीर एवं आकाशदीप सहित कर्मचारी उपस्थित रहे।
विज्ञापन


परिषद के प्रदेश अध्यक्ष अरुण पांडे ने बताया कि आंदोलन पूरे प्रदेश में सफलतापूर्वक चल रहा है। चम्पावत, ऊधमसिंह नगर, नैनीताल, अल्मोड़ा, रुद्रप्रयाग, पिथौरागढ़, हरिद्वार, कोटद्वार एवं पौड़ी सहित विभिन्न जनपदों में बड़ी संख्या में अधिकारी एवं कर्मचारी आंदोलन में भाग ले रहे हैं। 19 जनवरी 2026 को गेट मीटिंग कार्यक्रम एमकेपी कॉलेज देहरादून एवं उसके आसपास स्थित विभागों में आयोजित किया जाएगा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें