विकासनगर। पेट्रोल-डीजल और रसोई गैस की बढ़ी कीमतों के विरोध में भारत संवैधानिक अधिकार संरक्षण मंच ने तहसील में प्रदर्शन किया। सांकेतिक रूप से विरोध दर्ज कराने के लिए कार को रस्सियों से खींचा गया। कार्यकर्ताओं ने सिलिंडर भी हाथ में लिए हुए थे।
इस मौके पर राष्ट्रीय संयोजक दौलत कुंवर ने कहा कि केंद्र सरकार की गलत नीतियों के कारण आए दिन पेट्रोल, डीजल और रसोई गैस के दाम बढ़ रहे हैं। इसका सीधा असर महंगाई पर पड़ रहा है। उन्होंने कहा कि केंद्र सरकार बड़े पूंजीपतियों को फायदा पहुंचा रही है। किसान कानून के विरोध में किसान सड़कों पर हैं, लेकिन केंद्र की तानाशाही सरकार बात करने तक को तैयार नहीं है। उन्होंने कहा कि मंच के कार्यकर्ता भी तीन सूत्री मांग को लेकर तहसील में धरने पर हैं, लेकिन अभी तक सरकार ने मांगों पर कोई कार्रवाई नहीं की है। उन्होंने प्रदेश सरकार पर भी किसानों की उपेक्षा का आरोप लगाया। कहा कि मांग पूरी न होने तक आंदोलन जारी रहेगा। इस मौके पर स्वराज चौहान, लक्ष्मी देवी, विमला देवी, किसान नेता जगबीर शर्मा, दौलत सिंह, धनीराम, भीमा देवी, बबीता देवी, रतन सिंह, आशीष कुमार, तेज बहादुर, खजान सिंह, श्यामलाल, बबलू, सरदार सिंह, नरेश महेंद्र, विनोद कुमार, नारायण सिंह, यशपाल सिंह और संतराम आदि मौजूद रहे।
------------