विकासनगर। मां यमुना रक्षक संघ ने तहसील में प्रदर्शन कर नायब तहसीलदार पंचम सिंह नेगी को ज्ञापन सौंपा।
ज्ञापन में गया कि सात नवंबर 2020 को तहसील और खाद्य सुरक्षा विभाग की संयुक्त कार्रवाई के तहत मैसर्स भगवती डेयरी एंड फूड्स पर छापामारी कर वहां पर मिलावटी चाऊमीन, पनीर और नकली मावा के साथ दो घरेलू सिलिंडर जब्त किए गए थे। फैक्ट्री का संचालन बिना लाइसेंस के हो रहा था। इस पर खाद्य सुरक्षा विभाग के वरिष्ठ अधिकारी ने मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट देहरादून में अभियोजन पत्र के तहत फैक्ट्री के मालिक के खिलाफ वाद दायर किया गया। राष्ट्रीय अध्यक्ष संदीप द्विवेदी ने कहा कि उक्त कंपनी के मालिक के विरुद्ध कई आपराधिक मुकदमे विकासनगर में दर्ज हैं। उन्होंने फैक्ट्री को सील करने के साथ ही फैक्ट्री स्वामी के खिलाफ कड़ी कानूनी कार्रवाई की मांग की। प्रदर्शन करने वालों में पंजाब सिंह मजीठिया, वाहिद कुरैशी, समून चौधरी, मुमताज खान, सपना, आकाश सैनी, बृजेश जॉन, संजय, राजुल खान, कृष्ण कुमार, शुभम और कीर्ति आदि शामिल रहे।