फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Dehradun News: पेयजल की समस्या के विरोध में छावनी परिषद कार्यालय में प्रदर्शन

विज्ञापन
विज्ञापन
देहरादून। डाकरा के नागेश्वर में पिछले कई दिनों से हो रही पेयजल आपूर्ति की समस्या के विरोध में शनिवार को क्षेत्र के लोग बड़ी संख्या में छावनी परिषद गढ़ी कैंट के कार्यालय में पहुंचे। उन्होंने समस्या के विरोध में प्रदर्शन किया। साथ ही सीईओ अनंत आकाश से मुलाकात की। सीईओ के आश्वासन के बाद लोग शांत हुए।
विज्ञापन

निर्मला भट्ट ने कहा कि पिछले कई वर्षों से नागेश्वर क्षेत्र में पानी की समस्या है। कुछ समय पहले हर दूसरे दिन शाम को एक घंटे तक पानी की आपूर्ति की जा रही थी लेकिन काफी समय से इसे भी बंद कर दिया गया। इसके कारण कई घरों में पानी की आपूर्ति नहीं हो पा रही है। इससे लोगों को खुद पानी के टैंकर मंगवाने पड़ रहे हैं। पिछले काफी समय से चल रही समस्या के विरोध में शनिवार को बड़ी संख्या में लोगों ने पहुंचकर छावनी परिषद कार्यालय में प्रदर्शन किया और ज्ञापन सौंपा। अधिकारियों ने हवाला दिया कि गर्मी में बिजली और कैंट क्षेत्र के पांचों ट्यूबवेल में जलस्तर काफी नीचे जाने से पूरे कैंट क्षेत्र में पानी की आपूर्ति नहीं हो पा रही है। आश्वासन दिया कि हर दिन दो टैंकरों से पानी की आपूर्ति की जाएगी और और सप्ताह में दो दिन शाम को नागेश्वर क्षेत्र में नलों से पानी की सप्लाई सुविधा दी जाएगी। इस मौके पर एडवोकेट नीरज थापा, किरण थापा, नवीन क्षेत्री आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें