फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Dehradun News: पेट्रोल-डीजल मूल्य वृद्धि के विरोध में किया प्रदर्शन

विज्ञापन
विज्ञापन
देहरादून। पेट्रोल और डीजल की कीमतों में हुई वृद्धि के विरोध में महानगर कांग्रेस कमेटी ने शनिवार को एश्लेहॉल चौक पर प्रदर्शन कर केंद्र की भाजपा सरकार का पुतला फूंका। कांग्रेस नेताओं ने आरोप लगाया कि विधानसभा चुनाव समाप्त होते ही केंद्र सरकार ने ईंधन के दाम बढ़ाकर आम जनता पर महंगाई का अतिरिक्त बोझ डाल दिया है।
विज्ञापन

प्रदर्शन का नेतृत्व महानगर कांग्रेस अध्यक्ष डॉ. जसविंदर सिंह गोगी ने किया। उन्होंने कहा कि भाजपा सरकार लगातार आम आदमी की जेब पर बोझ बढ़ाने का काम कर रही है। चुनाव के दौरान जनता को राहत देने का दिखावा किया जाता है लेकिन चुनाव खत्म होते ही पेट्रोल-डीजल के दाम बढ़ा दिए जाते हैं। उन्होंने कहा कि बढ़ती महंगाई का असर रसोई, परिवहन, खेती और व्यापार सहित हर क्षेत्र पर पड़ रहा है। इससे मध्यम वर्ग, किसान, व्यापारी और युवा सबसे अधिक प्रभावित हो रहे हैं।
पूर्व विधायक मनोज रावत और प्रदेश महामंत्री राजेंद्र भंडारी ने संयुक्त रूप से कहा कि केंद्र सरकार की गलत आर्थिक नीतियों के कारण देश में महंगाई चरम पर पहुंच चुकी है। पेट्रोल और डीजल की कीमतों में वृद्धि से आवश्यक वस्तुओं के दाम लगातार बढ़ रहे हैं जिससे गरीब और मध्यम वर्गीय परिवारों की मुश्किलें बढ़ गई हैं। आरोप लगाया कि भाजपा सरकार केवल बड़े उद्योगपतियों को लाभ पहुंचाने में लगी है जबकि आम जनता महंगाई की मार झेल रही है। कांग्रेस नेताओं ने कहा कि पार्टी जनता के हितों की लड़ाई सड़क से सदन तक जारी रखेगी और जनविरोधी नीतियों के खिलाफ आंदोलन जारी रहेगा। प्रदर्शन में प्रदेश महासचिव गोदावरी थापली, पूरण सिंह रावत, मदन लाल, सुलेमान अंसारी, संजय किशोर सहित बड़ी संख्या में कांग्रेस कार्यकर्ता मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें