- जौनसारी व गोरखा समुदाय की महिलाओं पर की थी टिप्प्णी
संवाद न्यूज एजेंसी
कालसी। सोशल मीडिया पर जौनसारी जनजाति समुदाय व गोरखा समाज की महिलाओं के लिए अभद्र व अश्लील टिप्पणी करने के विरोध में स्थानीय निवासियों ने कालसी गेट पर प्रदर्शन किया। उन्होंने कहा कि इस प्रकार की हरकत करने वालों को बख्शा नहीं जाना चाहिए। उन्होंने टिप्पणी करने वालों पर कड़ी कार्रवाई की मांग भी की।
स्किल डेवलपमेंट फाउंडेशन के सदस्य, स्थानीय व्यापारियों व सामाजिक कार्यकर्ताओं ने जौनसारी जनजाति और गोरखा समुदाय की महिलाओं पर अभद्र टिप्पणी किए जाने की निंदा की। उन्हाेंने कहा कि इस प्रकार की घटिया मानसिकता वाले लोग समाज में द्वेष फैलाने का काम करते हैं। उन्होंने आरोपियाें के विरुद्ध नारेबाजी करते हुए प्रशासन से उनके खिलाफ कड़ी कार्रवाई किए जाने की मांग की। प्रदर्शन करने वालाें में सुदेश तोमर, दिनेश तोमर, प्रीतम चौहान, नैन सिंह राणा, अनिल चौहान, विक्की रोहिल्ला, नंदलाल वर्मा, चतर सिंह, गंभीर सिंह तोमर, खीमा दास आदि उपस्थित रहे।