फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Dehradun: संरक्षित पशु की हत्या के विरोध में लोगों ने लगाया सड़क पर जाम, घटना से भीड़ में भारी आक्रोश

Mon, 31 Mar 2025 01:02 PM IST
रेनू सकलानी अमर उजाला ब्यूरो, देहरादून

सार

संरक्षित पशु की हत्या से लोगों का गुस्सा फूट पड़ा। रायपुर में लोगों ने जाम लगाकार आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की।
विज्ञापन
रायपुर चौक के पास लगाया लोगों ने जाम - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

संरक्षित पशु की हत्या के विरोध में सोमवार को देहरादून रायपुर चौक पर लोगों ने विरोध में जाम लगा दिया। नवरात्र के दौरान हुई इस घटना से भीड़ में भारी आक्रोश है। रायपुर स्थित राजकीय पशु चिकित्सालय के बाहर जाम लगाकर लोगों ने नारेबाजी की। पशु के अवशेषों को यहां पोस्टमार्टम के लिए लाया गया है। 

विज्ञापन


रायपुर क्षेत्र के ईश्वर विहार में एक संरक्षित पशु की हत्या कर दी गई। सोमवार सुबह  पशु के अवशेष दिखे तो लोगों का गुस्सा फूट पड़ा। घटना की सूचना मिलते ही हिंदू संगठनों से जुड़े लोग मौके पर पहुंचे और विरोध प्रदर्शन करते हुए रायपुर चौक को जाम कर दिया।

स्थिति को नियंत्रित करने के लिए मौके पर भारी पुलिस बल तैनात किया गया। रायपुर थाना अध्यक्ष प्रदीप ने बताया कि भीड़ को समझाने का प्रयास किया जा रहा है।
विज्ञापन


ये भी पढ़ें...Dehradun: कुट्टू का आटा खाने से बीमार पड़े कई लोग, हालचाल जानने अस्पताल पहुंचे सीएम धामी और स्वास्थ्य मंत्री
विज्ञापन


बताया कि संरक्षित पशु की हत्या के मामले में अज्ञात व्यक्तियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया जाएगा। प्रशासन ने लोगों से शांति बनाए रखने की अपील की है।

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें