फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Dehradun News: स्मार्ट मीटर लगाने के विरोध में प्रदर्शन

Tue, 10 Jun 2025 01:28 AM IST
देहरादून ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, देहरादून
विज्ञापन
विज्ञापन
हरिपुर-ढकरानी स्थित कोर्ट रोड पर ग्रामीणों ने स्मार्ट मीटर लगाने के विरोध में प्रदर्शन किया। आरोप लगाया कि मीटर लगाकर उपभोक्ताओं का आर्थिक रूप से शोषण करने की तैयारी सरकार के माध्यम से की जा रही है।
विज्ञापन

ग्राम पंचायत ढकरानी, हरबर्टपुर नगर पालिका के हरिपुर व सहसपुर आदि के ग्रामीणों ने कोर्ट रोड पर प्रदर्शन करके क्षेत्र में चल रही स्मार्ट मीटर लगाने की प्रक्रिया को रोकने की मांग की। उन्होंने कहा कि जगह-जगह से स्मार्ट मीटर में अनियमितता की जानकारी मिल रही है। उपभोक्ताओं के भारी-भरकम बिल आ रहे हैं। स्मार्ट मीटर उपभोक्ताओं के लिए नुकसानदायक साबित हो रहे हैं। उन्होंने कहा कि उपभोक्ताओं के शोषण को रोकने के लिए सरकार को तत्काल मीटर लगाने की प्रक्रिया को बंद करना चाहिए। प्रदर्शन करने वालों में मोहम्मद लतीफ, अली हसन, इस्लाम, मुंतजिर, रियाज, साजिद आदि शामिल रहे।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें