फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Dehradun News: शटरिंग गिरने से यूपी के श्रमिक की मौत, तीन घायल

Tue, 10 Jun 2025 01:27 AM IST
देहरादून ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, देहरादून
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
भवन निर्माण के दौरान शटरिंग गिरने से चार श्रमिक घायल हो गए। उपचार के दौरान अस्पताल में एक ने दम तोड़ दिया। मृतक की पहचान उत्तरप्रदेश के सहारनपुर जिले के गंदेवड़ निवासी समीर (22) पुत्र नसीम के रूप में हुई है। वहीं, अन्य तीनोंं घायल श्रमिक सहसपुर थाना क्षेत्र के रहने वाले है। एक घायल को हायर सेंटर रेफर किया गया है। जानकारी के अनुसार हरबर्टपुर में स्माइल स्टोर के पास वाली गली में सतीश शर्मा के मकान का निर्माण कार्य चल रहा था। सोमवार को निर्माण कार्य के के दौरान श्रमिक करीब 25 मीटर की ऊंचाई पर शटरिंग बांध रहे थे। अचानक शटरिंग नीचे गिर गई। चार श्रमिक शटरिंग के साथ नीचे गिरे और उसके नीचे दब गए। अन्य श्रमिकों और स्थानीय लोगों ने घायल मजदूरों को शटरिंग हटाकर बाहर निकाला। भवन निर्माणकर्ता ने चारों घायलों को उपचार के लिए हरबर्टपुर स्थित एक निजी अस्पताल में भर्ती करवाया। कोतवाली प्रभारी विनोद गुसाईं ने बताया कि अस्पताल में उपचार के दौरान उत्तरप्रदेश के सहारनपुर जिले के मिर्जापुर थाना क्षेत्र के गंदेवड़ निवासी समीर (22) पुत्र नसीम की मौत हो गई। बताया कि मृतक का पंचनामा भरने के बाद शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। बताया कि सहसपुर के जस्सोवाला के इस्लामनगर निवासी अफजाल, ढाकी उस्मानपुर निवासी साहबान उर्फ कालू का लेहमन अस्पताल में उपचार चल रहा है। जबकि ढाकी निवासी साहिल को हायर सेंटर रेफर किया गया है। घटना की जांच की जा रही है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें