फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

फटी जींस पर फिर घमासान: पूर्व सीएम के बयान के विरोध में उतरे विपक्षी दल, तीरथ ने आलोचकों के सामने रखी चुनौती

Tue, 17 May 2022 02:25 PM IST
शाहरुख खान न्यूज डेस्क, अमर उजाला, देहरादून

सार

पूर्व सीएम तीरथ सिंह रावत के बयान से एक बार फिर घमासान मच गया है। तीरथ सिंह रावत ने अपने बयान की आलोचना करने वालों और फटी जींस के समर्थकों के सामने एक चुनौती रखी है। 
विज्ञापन
तीरथ सिंह रावत - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

उत्तराखंड की सियासत गरमाने वाली फटी जींस का जिन्न एक बार फिर बोतल से बाहर आ गया है। पूर्व मुख्यमंत्री व गढ़वाल सांसद तीरथ सिंह रावत ने एक कार्यक्रम में अपने जींस वाले बयान को सही बताया। उन्होंने कहा वह जींस पहनने के खिलाफ नहीं हैं, लेकिन फटी जींस हमारी संस्कृति का द्योतक नहीं है।

विज्ञापन


फटा कपड़ा पहनना हमारी संस्कृति में अशुभ माना जाता है। उनके बयान की आलोचना करने पर उन्होंने अपने विरोधियों को चुनौती दी कि यदि वे फटी जींस के इतने समर्थक हैं तो राजनीतिक व अन्य समारोह में फटी जींस पहनकर आएं। तीरथ दावा करते हैं कि उनके इस बयान के बाद सैकड़ों युवाओं ने फटी जींस पहनना छोड़ दिया।

 

उन्होंने कहा कि विदेशी लोग हमारी संस्कृति को अपना रहे हैं और हम विदेशी संस्कृति का अंधानुकरण कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि आज यदि जींस फटी भी नहीं है, तो घर में आकर नौजवान उस पर कैंची चला लेता है। मेरा जींस का बिल्कुल विरोध नहीं है। लेकिन शरीर ढकना हमारी संस्कृति में है। फटा कपड़ा पहनना तो हमारी संस्कृति का द्योतक है ही नहीं।

ये संकीर्ण और संकुचित मानसिकता है: कांग्रेस

फटी जींस पर पूर्व मुख्यमंत्री के बयान को प्रदेश कांग्रेस ने संकीर्ण और संकुचित मानसिकता करार दिया है। पार्टी की गढ़वाल मंडल की मीडिया प्रभारी गरिमा दसौनी ने कहा कि एक बार विवादों में फंसने के बाद भी तीरथ सिंह रावत अपने पद की गरिमा नहीं रख पा रहे हैं। गरिमा ने कहा कि तीरथ रावत का यह बयान कि फटी जींस बड़े बाप की औलाद होने का एहसास दिलाती है, उनकी नासमझ को दर्शाता है। उन्होंने तीरथ सिंह रावत से अपने बयान को लेकर सार्वजनिक रूप से माफी मांगने की मांग की।

ये भी पढ़ें...पिघल रही बर्फ: समय से पहले ही महकने लगी फूलों की घाटी, एक जून से कर सकेंगे पर्यटक प्राकृतिक सौंदर्य के दीदा

विज्ञापन

यूकेडी ने भी बोला हमला

भाजपा सांसद तीरथ सिंह रावत और प्रदेश प्रवक्ता शादाब शम्स के बयानों को उत्तराखंड क्रांति दल के केंद्रीय मीडिया प्रभारी  शिव प्रसाद सेमवाल को अमर्यादित करार दिया है। उन्होंने कहा कि दोनों नेता प्रदेश की जनता से माफी मांगें।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें