मामले में पुलिस ने बागेश्वर में तैनात सिपाही राजेश कुमार की पत्नी को जेल भेज दिया था। महिला और उसके साथी तीन महीनों से एस्कार्ट सर्विस के नाम पर देह व्यापार चला रहे थे।
वे नाबालिगों को रुपये का लालच देकर धंधे में धकेला करते थे। पुलिस ने दीपा के साथ ही दीप्ति को भी पकड़ा था। एसओ विद्यादत जोशी ने बताया कि पूछताछ में महिला ने बताया था कि वह खुद ही पीड़ित थी। पूरे गिरोह में उसका पति राजेश और बंटी भी लिप्त थे। राजेश की भूमिका की गहराई से पड़ताल की गई।
इसमें पता चला कि राजेश ग्राहक लाने के साथ सौदा करने का काम करता था। वह पत्नी के साथ पूरी तरह से धंधे में लिप्त था। इस मामले में बंटी को पूर्व में जेल भेजा गया था। रविवार की रात दक्ष चौक के पास दबिश देकर राजेश कुमार को गिरफ्तार कर लिया गया। सोमवार को मेडिकल कराने के बाद आरोपी को कोर्ट में पेश कर जेल भेज दिया गया।