देहरादून। बकायेदारों पर जिला प्रशासन ने सख्ती शुरू कर दी है। कोऑपरेटिव बैंक से लोन लेकर बकाया न चुकाने पर प्रशासन तीन लोगों की संपत्ति कुर्क कर नीलामी करेगा। इसके लिए 21 और 28 फरवरी की तारीख रखी गई है।
बशीर अहमद पुत्र अलाउद्दीन अमद निवासी मेहूूंवाला और उनके पुत्र इमरान अहमद ने को ऑपरेटिव बैंक से लोन लिया था। इसके बाद उन्होंने लोन की किश्त अदा नहीं की। बैंक की ओर से कई बार नोटिस देने के बाद भी जब लोन की किश्त जमा नहीं की गई तो बैंक की ओर से जिला प्रशासन से वसूली के लिए पत्र लिखा गया। जिला प्रशासन की ओर से नोटिस देने के बाद भी बकाया चुकता न करने पर उनकी संपत्ति कुर्क कर दी गई। इसकी नीलामी आगामी 28 फरवरी को है। इन पर बैंक को 13,32794 रुपये बकाया है। इसी तरह से मकसूद अली निवासी तुंतोवाला पर भी कोऑपरेटिव बैंक का 693329 रुपये का बकाया है। इसकी वसूली के लिए भी बैंक ने जिला प्रशासन के पत्र लिखा था। इसके बाद जिला प्रशासन की ओर से कुर्की की कार्रवाई कर अब 21 तारीख को बकायेदार की संपत्ति की नीलामी की जाएगी।