फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

प्रापर्टी कारोबार पर गहराया संकट

Sat, 10 Aug 2013 10:27 AM IST
प्रेम प्रताप सिंह
विज्ञापन
विज्ञापन
उत्तराखंड में आई आपदा का असर प्रापर्टी कारोबार पर भी नजर आने लगा है। देहरादून और हरिद्वार सहित अन्य शहरों में प्रापर्टी का धंधा लगभग ठप है।
विज्ञापन


दिल्ली, हरियाणा, पंजाब, राजस्थान और यूपी सहित दूसरे राज्यों के निवेशक प्रदेश से मुंह मोड़ने लगे हैं। हालात इस कदर खराब हैं कि राज्य के शहरों में बिल्डिंग प्रोजेक्ट शुरू करने वाले बिल्डर भी हाथ खींच रहे हैं। जो बचे हैं, उनके लिए भी फ्लैट बेचना मुश्किल हो गया है।

पिछले दो माह से प्रापर्टी का कारोबार ठप पड़ा है। इससे पहले हर महीने प्रदेश में तीन से चार प्रोजेक्ट लांच हो रहे थे। निर्माणाधीन प्रोजेक्ट भी अब बंद हैं। एमडीडीए समेत विकास प्राधिकरणों के पास ग्रुप हाउसिंग के मानचित्र पास कराने के लिए आवेदन आने बंद हो गए हैं। पहले से लांच प्रोजेक्ट को खरीदार नहीं मिल रहे। ऐसे में बाहरी निवेशकों में अविश्वास का माहौल है और वे उत्तराखंड से कारोबार समेटने लगे हैं।
विज्ञापन


दो माह से ग्रुप हाउसिंग के मानचित्र न के बराबर पास हो रहे हैं। हालांकि यह हालात कुछ समय के लिए ही है। वक्त के साथ स्थिति फिर सामान्य हो जाएगी।
- आर मीनाक्षी सुंदरम, वीसी एमडीडीए

फिलहाल प्रापर्टी का मार्केट डाउन चल रहा है। आपदा से बाहरी निवेशकों में डर समा गया है। लोगों को लगता है कि उनकी प्रापर्टी भी आपदा की जद में आ जाएगी, जबकि दून, हरिद्वार सहित अन्य कई शहर सुरक्षित हैं।
विज्ञापन

- आशीष अग्रवाल, अग्रवाल प्रापर्टीज

कारोबार लुढ़कने के कारण बिल्डरों ने भी कारोबार समेटना शुरू कर दिया है। बाहर के निवेशकों की उत्तराखंड में रुचि कम हो गई है।
- जगमिंदर सिंह, निश्चल इंफ्रा डेवलपर्स प्राइवेट लिमिटेड

निवेशकों में भ्रम बन गया है कि दून, हरिद्वार जैसे शहर भी आपदा की जद में आ गए हैं। अब वे दिल्ली, नोएडा, गुड़गांव और मेरठ में निवेश करना पसंद कर रहे हैं।
- डीएस राणा, महासचिव उत्तरांचल इंजीनियर्स एवं ड्राफ्ट्समैन वेलफेयर एसोसिएशन

फेसबुक पर अपनी राय देने के लिए यहां क्लिक करें
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें