शहर के अधिकांश सरकारी विद्यालयों में शौचालय और पेयजल की उचित सुविधा उपलब्ध नहीं है। विद्यालयों में टॉयलेट की टाइल्स और पेयजल के नलों के आसपास गंदगी पसरी पड़ी है। जिससे बरसात के मौसम में नौनिहालों को संक्रामक बीमारियां होने का खतरा बना रहता है।
सोमवार को शहर में मायाकुंड स्थित राजकीय प्राथमिक विद्यालय नंबर 9 में छात्र-छात्राओं के लिए शौचालय और पेयजल की सुविधा की पड़ताल की गई। जिसमें विद्यालय का शौचालय दयनीय स्थिति में मिला। विद्यालय के टॉयलेट व उसकी टाइल्स में गंदगी फैली हुई थी। जिससे शौचालय से दुर्गंध निकल रही थी।
इसके अलावा पेयजल के लिए बनाई गई टंकी के फर्श पर काई और गंदगी जमा थी। वहीं टंकी की दीवारें भी सीलन के कारण जर्जर हो गई हैं। जिससे विद्यालय में अध्ययनरत नौनिहालों को शौचालय और पेयजल की उचित सुविधा नहीं मिल पा रही है। साथ ही शौचालय और पेयजल टैंक के पास गंदगी के कारण बरसात के मौसम में नौनिहालों को संक्रामक बीमारियां होने का खतरा बना हुआ है।
I
I
I
I
Iराजकीय विद्यालयों के शौचालयों की मरम्मत के लिए उच्च अधिकारियों को प्रस्ताव भेजा गया है। वहीं विद्यालयों में पेयजल और शौचालयों की साफ-सफाई के लिए विशेष निर्देश दिए गए हैं। - पीएल भारती, खंड शिक्षा अधिकारी, डोईवालाI