फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पालिकाध्यक्ष पर वादाखिलाफी का आरोप, आंदोलन की चेतावनी

विज्ञापन
विज्ञापन
मसूरी। पटरी दुकानदारों ने शुक्रवार को मसूरी पालिकाध्यक्ष पर वादाखिलाफी का आरोप लगाते हुए प्रदर्शन किया। इसके बाद मसूरी विधायक से मिलकर राहत दिलाने की गुहार लगाई और जल्द समाधान न निकालने पर आंदोलन की चेतावनी दी।
विज्ञापन

पटरी दुकानदारों का आरोप है कि पालिकाध्यक्ष अनुज गुप्ता ने चुनाव के समय रोजगार के साधन उपलब्ध कराने की बात कही थी, लेकिन अब तक उन्होंने कोई राहत नहीं दिलाई। माल रोड को सुंदर और साफ रखने के लिए पटरी दुकानों को कसमंडा रोड पर शिफ्ट किया गया था। अब पालिका प्रशासन ने कसमंडा रोड पर बैठे दुकानदारों को हटा दिया है। इसके अलावा पुलिस भी उनके खिलाफ कार्रवाई कर रही है। इसे बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। उन्होंने जल्द समस्या का समाधान नहीं होने पर आंदोलन की चेतावनी दी।
इसके बाद पटरी दुकानदारों का प्रतिनिधिमंडल मसूरी विधायक गणेश जोशी से मिला और पालिका प्रशासन व पुलिस के उत्पीड़न की शिकायत की। इस दौरान मसूरी विधायक ने वेंडर जोन चिह्नित करने और पटरी दुकानदारों को अलग-अलग स्थानों पर समायोजित करने का आश्वासन दिया है। इस मौके पर पटरी दुकानदार देवी, नीता, जोना देवी, अमन, सीता शर्मा, अभियान सिंह, अंजुमन, अनुजा, संगीता, राजेश्वरी, मनीषा, सरोज, गीता देवी, सुमन रावत, शांति आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन

----
कसमंडा रोड के पटरी दुकानदारों को हटाया नहीं गया है। उन्हें पुलिस और प्रशासन की टीम ने हटाया है। हटाए गए दुकानदारों की व्यवस्था की जा रही है। कुछ पटरी दुकानदारों को अंबेडकर चौक और उसके आसपास समायोजित किया गया है।
विज्ञापन

-अनुज गुप्ता, पालिकाध्यक्ष, मसूरी
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें