फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ऊर्जा निगम में छुट्टी के दिन पदोन्नति पर उठे सवाल

Tue, 06 Jan 2015 11:33 AM IST
ब्यूरो / अमर उजाला, देहरादून
विज्ञापन
विज्ञापन
ऊर्जा निगम में 31 सहायक अभियंताओं को अधिशासी अभियंता बनाया गया है। प्रबंधन ने सोमवार को पदोन्नति आदेश जारी कर दिए हैं।
विज्ञापन


नियमों की अनदेखी करने का आरोप
ऊर्जा निगम वेबसाइट पर पदोन्नत अभियंताओं की सूची डाल दी गई है। छुट्टी के बावजूद पदोन्नति करने पर कर्मचारी संगठनों ने प्रबंधन पर नियमों की अनदेखी करने का आरोप लगाया है।

ऊर्जा निगम में सहायक अभियंताओं की पदोन्नति के लिए 26 दिसंबर 2013 को वरिष्ठता सूची जारी हुई थी। कुछ अभियंता इसके खिलाफ उच्च न्यायालय चले गए।

न्यायालय ने निगम को अंतिम वरिष्ठता सूची के बाद पदोन्नति प्रक्रिया शुरू करने के निर्देश दिए। उत्तरांचल बिजली कर्मचारी संघ के प्रांतीय महामंत्री केआर कश्यप ने कहा कि पदोन्नति से पहले न्यायालय के आदेश का पालन करते हुए अंतिम वरिष्ठता सूची जारी करनी चाहिए थी।
विज्ञापन
विज्ञापन


इसके बावजूद ऊर्जा निगम प्रबंधन ने नियम ताक पर रखकर छुट्टी के दिन रविवार और सोमवार को अधिकारियों को बुलाकर पदोन्नत सूची पर हस्ताक्षर किए। कश्यप ने कहा कि नियम विरुद्घ पदोन्नतियों के खिलाफ आंदोलन किया जाएगा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें