फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Dehradun News: सरकार के तीन साल पूरे होने पर विकासनगर व सहसपुर में आयोजित हुए कार्यक्रम

विज्ञापन
विज्ञापन
- जनप्रतिनिधियों ने की सरकार के प्रयासों की सराहना
विज्ञापन

- सरकार ने स्थापित किए विकास के नए आयाम

संवाद न्यूज एजेंसी
विकासनगर/सेलाकुई। प्रदेश सरकार के तीन साल पूरे होने पर विकासनगर व सहसपुर ब्लॉक में कार्यक्रमों का आयोजन किया गया। इस अवसर पर सहसपुर विधायक व विकासनगर के ब्लॉक प्रमुख ने कार्यक्रमों की अध्यक्षता करते हुए सरकार के प्रयासों की सराहना की। उन्होंने अपने अलग-अलग संबोधनों में कहा कि सरकार ने तीन साल के कार्यकाल में जनता से किए वायदों को पूरा करने के साथ विकास के नए आयाम स्थापति किए हैं।
सहसपुर ब्लॉक सभागार में आयोजित किए गए कार्यक्रम में भारी संख्या में लोगों ने प्रदेश के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के लाइव संबोधन को सुना। इस दौरान सहसपुर विधायक सहदेव सिंह पुंडीर ने कहा कि सरकार ने तीन साल में आम जनमानस की समस्याओं के समाधान को हर संभव कार्य किया है। सरकार ने प्रदेश के युवाओं को रोजगार, आम जनता को जनसुविधाएं मुहैया कराने में कोई कमी नहीं छोड़ी है। इस मौके पर यशपाल नेगी, सुखदेव फर्स्वाण, एसडीएम विनोद कुमार, सिद्धार्थ चौधरी, बलबीर गुंसाई, नवीन रावत, किरण पंवार, रवि कशयप, शूरवीर चौहान, यशपाल केंतुरा, सुमन बडोला आदि उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

उधर, विकासनगर ब्लॉक सभागार में आयोजित कार्यक्रम की अध्यक्षता करते हुए ब्लॉक प्रमुख जसविंदर सिंह ने कहा कि सरकार के तीन साल पूरे होने पर जन सेवा शीर्षक पर आधारित कार्यक्रम आम जनमानस को बहुत पसंद आया है। लोगों ने गंभीरता के साथ मुख्यमंत्री के लाइव भाषण को सुनकर सरकार का आभार भी जताया है। कार्यक्रम में अनुज गुलेरिया, शुभम गर्ग, राहुल शर्मा, पूर्व पालिका अध्यक्ष नीरज अग्रवाल, शांति जुवांठा, मेघश्याम शर्मा, सुबीर दास, नीरज थापा, विनोद कश्यप, अखिल गोयल, जितेंद्र रिंकू, सौरभ गुप्ता, मोहम्मद खालिद, फतेह आलिम, आशा चौहान आदि उपस्थित रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें