फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दून में त्योहारी बाजार 500 करोड़ के पार

Fri, 24 Oct 2014 04:03 PM IST
ब्यूरो / अमर उजाला, देहरादून
विज्ञापन
विज्ञापन
दिवाली पर राजधानी देहरादून के बाजार में भी फुलझड़ियां छूटी। ऑटोमोबाइल, सोना-चांदी, सजावटी सामान, आतिशबाजी सहित हर तरह के मार्केट में कारोबारियों की चांदी रही।
विज्ञापन


मोटे अनुमान के मुताबिक त्योहार का यह बाजार 500 करोड़ रुपए से अधिक का रहा। ऑटोमोबाइल मार्केट की बात करें तो एक दिन में डेढ़ हजार के आसपास नई गाड़ियां सड़कों पर उतरीं। इसमें पांच सौ के आसपास कारें शामिल हैं।

मारुति के सेल्स से जुड़े पीके उपाध्याय के अनुसार बीते साल के मुकाबले इस बार मार्केट 5-10 प्रतिशत बेहतर रहा। टाटा मोटर्स के राघव ओबराय भी पिछले साल की अपेक्षा इस बार कारोबार में बेहतरी मानते हैं।
विज्ञापन


उनके मुताबिक धनतेरस के दिन टाटा, होंडा, रिनॉल्ट को मिलाकर तकरीबन 100 गाड़ियां बिकी। टोयोटा के राकेश पाराशर भी मार्केट में टोयोटा की गाड़ियों का अच्छा रिस्पांस मानते हैं।

इस साल बाइकों की बिक्री 10% बेहतर

बाइकों की तरफ भी ग्राहकों का खासा रुझान रहा। बजाज के संदीप अग्रवाल के अनुसार बीते साल के मुकाबले बिक्री इस साल 10 प्रतिशत बेहतर है। यामाहा की बाइकों के प्रति ग्राहकों ने खासी रुचि दिखाई।

यामाहा के रमीज बताते हैं कि नया लांच हुआ स्कूटर अल्फा ग्राहकों को खूब पसंद आया। सुजुकी के अमित खंडेलवाल के मुताबिक पिछले साल की अपेक्षा इस साल बिक्री तकरीबन 10 प्रतिशत अधिक है।

कुछ यूं रही बिक्री
मारुति
(ऑल्टो, वैगन आर, स्विफ्ट) -225
होंडा-50
टाटा- 25
रिनॉल्ट- 18
टोयोटा- 11

बाइक
बजाज
(एवेंजर, पल्सर 220 और डिस्कवर 150 एफ)-350
यामाहा
(अल्फा स्कूटर समेत अन्य मॉडल)-600
सुजुकी
(जिक्सर, एक्सेस)-120

सोना-चांदी पर निछावर हुए 200 करोड़

सोना-चांदी का कारोबार भी 200 करोड़ के पार हो गया। धनतेरस पर चांदी खूब खनखनाई। गोल्ड प्लेटेड सिक्कों की जगह शुद्ध चांदी के सिक्कों की बिक्री अधिक रही। ऑफरों की वजह से डायमंड की तरफ भी ग्राहकों की रुचि रही।

उत्तरांचल ज्वेलरी एसोसिएशन के पदाधिकारी विपिन बेरी के अनुसार पिछले साल के मुकाबले इस बार 50-60 फीसदी ज्यादा कारोबार हुआ है। झंडा बाजार स्थित अशोक कंसल भी बीते साल के मुकाबले बाजार को 20 प्रतिशत बेहतर बताते हैं।

इलेक्ट्रॉनिक, कपड़ा मार्केट 150 करोड़ से अधिक
त्योहार पर कपड़े का मार्केट 40 करोड़ पार कर गया। टीवी, कंप्यूटर आदि इलेक्ट्रॉनिक आइटम्स का कारोबार 100 करोड़ से ऊपर गया।

सहारनपुर चौक स्थित मोबाइल डीलर सागर के अनुसार मोबाइल की तरफ भी ग्राहकों का खासा रुझान रहा। यह मार्केट भी 25 करोड़ से अधिक का रहा। छोटी दिवाली पर भी बाजार में धन बरसा।

सजावटी सामान के छोटे बाजार पर 40 करोड़
केवल सजावटी बाजार 40 करोड़ से अधिक का रहा। घर को सजाने के लिए लोगों ने डेकोरेटिव, इलेक्ट्रिक आइटम्स जमकर खरीदे। पलटन बाजार में इन आइटम्स की करोड़ों की बिक्री रही।
विज्ञापन

आतिशबाजी पर फुंके 100 करोड़ से ज्यादा

आतिशबाजी ने इस बार तकरीबन 100 करोड़ रुपए से ज्यादा का मार्केट दिया। चाइनीज लड़ियों और पटाखों की तरफ रुझान ज्यादा रहा। ब्रांडेड भी लोगों ने काफी पसंद किए। न्यू रोड पर आतिशबाजी की दुकान सजाए शाहिद के मुताबिक ब्रांडेड पटाखों पर ज्यादा जोर रहा।

अनार का एक पैकेट 450 रुपए का है। इसमें 10 अनार हैं। फुलझड़ी का पैकेट 15 रुपए से लेकर 150 रुपए तक में बिका, जबकि राकेट 100 रुपए से लेकर 1000 रुपए से भी अधिक में बिका। चाइनीज पटाखों की लड़ी 350 रुपए से लेकर 2500 रुपए में खरीदी गई।

सजावटी सामान और रेट
सामग्री -- रेट (रुपए में)
बंदनवार - 50 से 500
लटकन - 20 से 500
कंदील - 100 रुपए से लेकर 1000 रुपए तक
रंगोली - एक पैकेट 25 रुपए
रंगोली फ्रेम - 25 रुपए से शुरू
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें